फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three children missing from Siwalkhas, family worried in fear of something untoward happening

सिवालखास से तीन बच्चे लापता, अनहोनी की आशंका में परिजन परेशान

Sun, 03 Aug 2025 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Three children missing from Siwalkhas, family worried in fear of something untoward happening
लापता मानवी की फाइल फोटो
जानीखुर्द। कस्बा सिवालखास से रविवार दोपहर से तीन बच्चे लापता हैं। ग्रामीणों और परिजनों ने कस्बे और जंगलों के साथ-साथ आसपास के गांवों में तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। परिजन किसी अनहोनी की आशंका के चलते दहशत में हैं। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है।
विज्ञापन

कस्बा सिवालखास वार्ड एक निवासी श्रीचंद्र के पुत्रों जितेंद्र और मोनू के घर आसपास हैं। उनके घर के सामने हिम्मत का घर है। परिजनों के अनुसार जितेंद्र की सात वर्षीय पुत्री मानवी, मोनू का आठ वर्षीय पुत्र शिवांश और हिम्मत का आठ वर्षीय पुत्र ऋतिक रविवार सुबह 10 बजे घर के बाहर खेल रहे थे। दोपहर में परिजनों ने खाना खाने के लिए उन्हें घर के बाहर ढूंढा, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद आसपास के घरों और गली में उनकी तलाश शुरू की गई, लेकिन उनका सुराग नहीं लग पाया। किसी अनहोनी की आशंका में परिजनों ने उनकी कस्बे में तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

कस्बे में अनाउंसमेंट भी करवाया गया। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने आसपास के खेतों और गांवों में तलाश शुरू की। देर रात तक भी उनका कुछ पता नहीं चल पाया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी लापता तीनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, शिवांश कक्षा यूकेजी, ऋतिक नर्सरी में पढ़ता है। मानवी अभी स्कूल नहीं जाती है। तीनों बच्चों के पिता मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...
परिवारजनों के साथ मिलकर बच्चों की तलाश की जा रही है। जल्द बच्चों को सकुशल बरामद किया जाएगा। -आशुतोष कुमार, सीओ, सरधना

लापता मानवी की फाइल फोटो

लापता मानवी की फाइल फोटो

लापता मानवी की फाइल फोटो

लापता मानवी की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed