फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three car drivers were fined for performing stunts on the highway.

Meerut News: हाईवे पर स्टंट करने वाले तीन कार चालकों का चालान

Sat, 03 Jan 2026 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Three car drivers were fined for performing stunts on the highway.
कंकरखेड़ा (मेरठ)। थाना क्षेत्र में 30 दिसंबर को हाईवे पर कार से स्टंट करने वाले छात्रों की तीन और कारों को पुलिस ने शुक्रवार को सीज दिया। पुलिस ने इस मामले में कार चालक शामली निवासी संसवीर, भूड़भराल निवासी शिवरत्न व लालकुर्ती निवासी मौ. हम्माद साबरी का चालान कर दिया। पुलिस घटना में शामिल एक अन्य कार की तलाश कर रही है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 30 दिसंबर को पांच कारों में सवार 25 से अधिक छात्रों ने हुड़दंग मचाया था।
विज्ञापन

कार सवार छात्र विंडो से बाहर निकलकर स्टंट कर रहे थे। स्कूली छात्रों का यह हुड़दंग हाईवे से लेकर रोहटा रोड तक चला। इससे हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई थी। छात्रों के स्टंट करने का वीडियो एक राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया था। कुछ देर में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस मामले में पुलिस एक कार को पहले ही सीज कर चुकी थी। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि एक कार की तलाश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed