फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three bins of the goods train derailed in Shamli

यूपी: पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे, रेलवे ट्रैक हुआ क्षतिग्रस्त, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Wed, 12 Jun 2019 12:53 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 12 Jun 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
Three bins of the goods train derailed in Shamli
पटरी से उतरे मालगाड़ी के तीन डिब्बे - फोटो : अमर उजाला

शामली शहर के बीचों बीच पड़ने वाले धीमानपुरा फाटक के आसपास रेलवे ट्रैक पर घुप अंधेरा था। फाटक बंद था। स्टेशन की तरफ से मालगाड़ी आई, फाटक से कुछ आगे गई और ट्रैक बदलते ही जैसे आगे बढ़ी तेज धमाका हुआ और मालगाड़ी के दो पहिए ट्रैक से नीचे उतर गए। आसपास से गुजर रहे लोग भी धमाकों से दहल गए। 

विज्ञापन


हादसे के वक्त घटना स्थल से कुछ दूर पेड़ के नीचे बैठे लोगों ने बताया कि घटना के वक्त धीमानपुरा फाटक बंद था। अचानक तेज धमाका हुआ। बहुत तेज कुछ घिसटने की आवाज आई। वे डर गए। समझ नहीं सके कि आखिर क्या हुआ है। कुछ देर बाद मामला पता चला।
विज्ञापन


वहां से गुजर रहे रामकिशोर नाम के व्यक्ति ने बताया कि हादसे से पहले इतना तेज धमाका हुआ कि वे दहल गए। रेलवे ट्रैक पर अंधेरा था, कुछ जिधर से आवाज आई उधर भागे। वहां पता चला कि मालगाड़ी के डिब्बे ट्रैक से उतर गए हैं। कुछ लोगों ने बताया कि इस वक्त अक्सर लोग ट्रैक के पास नीचे जमीन में बैठे रहते हैं। संयोग से उस वक्त आसपास कोई नहीं था वरना वे भी चपेट में आ सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों का संचालन हुआ बाधित
शामली-सहारनपुर रेलमार्ग पर शामली स्टेशन के यार्ड में हुए हादसे के बाद दिल्ली सहारनपुर -रेलमार्ग पर आने वाली कई ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया। दरअसल, क्षतिग्रस्त हुई मालगाड़ी में रेलवे ट्रैक पर डलने वाली बजरी भरी थी।

यह ट्रेन सोमवार को कांधला में रुकी थी। मंगलवार को इसे शामली रेलवे स्टेशन पर रोड़े डालने थे। ये ट्रेन मंगलवार रात 8.45 बजे शामली स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन के यार्ड से उसे ट्रैक नंबर पांच से छह पर लिया जा रहा था। इसी दौरान ये हादसा हुआ। हालांकि यार्ड के अंदर जो ट्रैक क्षतिग्रस्त हुआ है उससे रेलमार्ग के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं होगा।

ये ट्रैक स्टेशन के अंदर ही रेलगाड़ियों से माल उतारने में ही प्रयोग होता है। हालांकि इस हादसे से दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को शामली स्टेशन के सिग्नल पर ही रोक दिया गया था। ट्रेन में बैठे यात्रियों का गर्मी में बुरा हाल गया था।

वहीं यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि देर रात करीब पौने दस बजे रेलमार्ग को चालू करा दिया गया है। मालगाड़ी के जो डिब्बे उतरे थे उन्हें अलग करके मालगाड़ी को आगे रवाना कर दिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed