फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three Badmash Arrested, nine lawsuits are filed on Zaheer

इनामी सहित तीन बदमाश दबोचे, जहीर पर हैं नौ मुकदमे दर्ज

Tue, 07 Nov 2017 01:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 07 Nov 2017 01:36 PM IST
विज्ञापन
Three Badmash Arrested, nine lawsuits are filed on Zaheer
इनामी बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बागपत में कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपियों में पांच हजार रुपये के इनामी जहीर शामिल है। इनके पास से पिस्टल, दो छुरी, दो कारतूस और लूटी गई दो बाइक बरामद हुई हैं।

विज्ञापन


एसपी जय प्रकाश ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि आरोपी जहीर पुत्र वाहिद निवासी डौला, जावेद पुत्र हमीद निवासी हिमायु नगर (मेरठ) और योगेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी खेवड़ा (सोनीपत) है। आरोपी जहीर ने वर्ष 2016 में सिंघावली अहीर क्षेत्र में बाइक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में उसके मकान की कुर्की हो गई थी। उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था। रविवार की रात में आरोपी जहीर अपने साथियों के साथ दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित शहर के दिल्ली बाईपास पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। तभी कोतवाली पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि जो बाइक उनसे बरामद हुई है। आरोपियों ने यह बागपत से लूटी थी। आरोपी चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देते है।
विज्ञापन


पढ़ें : मुठभेड़ : 20 हजार के इनामी को जांबाज अफसर ने मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच से सात हजार रुपये में बेच देते हैं बाइक

Three Badmash Arrested, nine lawsuits are filed on Zaheer
बदमाशों के पास से असलहा बरामद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी और लूटी गई प्रत्येक बाइक को पांच से सात हजार रुपये में बेच देते हैं। अधिकांश बाइकों को मेरठ बेचते हैं। पुलिस ने बाइक खरीदने वाले दुकानदार को भी पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

जहीर पर हैं नौ मुकदमे दर्ज
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी जहीर पर लूट, चोरी समेत विभिन्न धाराओं के नौ मुकदमे दर्ज हैं। उसने बागपत के अलावा नोएडा और अन्य स्थानों पर भी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया गिरोह अंतर जनपदीय वाहन चोर और लुटेरा गिरोह है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed