फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three arrested for burning bike on railway track to make reel in Meerut, video uploaded on social media

रील के लिए हम तो कुछ भी करेंगे: रेलवे ट्रैक पर बाइक के पहिए में आग लगाकर बनाई रील, तीन युवक गिरफ्तार

Thu, 12 Jun 2025 01:42 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 12 Jun 2025 01:42 PM IST
सार

मेरठ के तीन युवकों ने रेलवे ट्रैक पर बाइक जलाकर रील बनाई और उसे एक्स हैंडल पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने पर जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Three arrested for burning bike on railway track to make reel in Meerut, video uploaded on social media
रेलवे ट्रैक पर रील बनाई, तीन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के फफूंडा गांव के तीन युवकों ने रेलवे ट्रैक को स्टंट और सोशल मीडिया रील का जरिया बना लिया। इन युवकों ने मेरठ-खुर्जा रेलवे लाइन पर चांदसारा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक बाइक में आग लगाई और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होते ही जीआरपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


थाना जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान तरुण गोस्वामी, साहिर और शहजाद के रूप में हुई है। तीनों आरोपी फफूंडा गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Meerut Weather: वेस्ट यूपी में पड़ रही भीषण गर्मी, 48 घंटे हीट वेव का अलर्ट, दिन-रात बढ़ेगा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके पास से दो बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पूछताछ में पता चला कि युवकों ने पहले रेलवे ट्रैक पर बाइक खड़ी की, फिर पिछले टायर पर पेट्रोल डालकर उसमें आग लगा दी और रील बनाई।

यह भी पढ़ें: Meerut: मालगाड़ी के आगे कूदा युवक, लोको पायलट ने ब्रेक लगाए, उतरकर उठाया, गाड़ी चली तो फिर कूदा, मौत

सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड होते ही अधिकारियों ने गंभीरता से संज्ञान लिया और हापुड़ जीआरपी थाने में तीनों युवकों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 153 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। फिलहाल तीनों को जीआरपी मेरठ ने गिरफ्तार कर हापुड़ जीआरपी के सुपुर्द कर दिया है।

रेलवे सुरक्षा बल और पुलिस ने इस तरह की हरकत को न सिर्फ खतरनाक, बल्कि कानून का उल्लंघन बताया है। अधिकारियों ने चेताया है कि इस तरह के स्टंट या रील बनाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed