फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three and a half lakhs cheated from the girl on the pretext of job

मेरठ: नौकरी का झांसा देकर युवती से ठगे साढे़ तीन लाख रुपये, SSP के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट

Fri, 14 Oct 2022 08:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 14 Oct 2022 08:43 AM IST
सार

नौकरी का झासा देकर साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए गए। मामले खुलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Three and a half lakhs cheated from the girl on the pretext of job
एसएसपी मेरठ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी युवती की अध्यापक पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर गगोल परतापुर निवासी युवक ने साढे़ तीन लाख की ठगी कर ली। पीड़ित पक्ष द्वारा दबाव बनाने पर डेढ़ लाख की रकम वापस कर दी। बाकी रकम देने से इन्कार कर रहा है। इस मामले में युवती ने एसएसपी के आदेश पर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बिजली बंबा चौकी क्षेत्र से गांव जलालपुर निवासी युवती के अनुसार वह अध्यापक पद के लिए प्रतियोगिता की तैयारी कर रही है। पीड़िता के अनुसार वह प्रतिदिन मेरठ स्थित लाइब्रेरी में जाती है। लाइब्रेरी में ही अमित पुत्र गंगाराम निवासी गगोल थाना परतापुर से उसकी मुलाकात हुई। अमित ने लखनऊ सचिवालय में अधिकारियों से अपनी जान पहचान बताई। पीड़िता द्वारा 2021 में दी गई टीजीटी व पीजीटी की परीक्षा में आरोपी ने चयन कराने का दावा किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor: अमानगढ़ में हाथियों का बसेरा, एक साथ दिखे 50 से ज्यादा हाथी, पर्यटक  उत्साहित
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि अमित अधिकारी को दिखाने के बहाने पीड़िता के मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र ले गया। बाद में अमित ने बताया कि पीड़िता का चयन हो गया है, जिसकी एवज में पांच लाख की रिश्वत देनी होगी। पीड़िता ने पैसे देने से इन्कार कर दिया। इस पर अमित ने उसके मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र वापस देने से मना कर दिया। पीड़ित पक्ष ने बाद में पांच लाख की रकम अमित के खाते में आरटीजीएस द्वारा ट्रांसफर करा दी। बाद में पता चला कि युवती का चयन नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें: Bijnor: दो मुस्लिम महिला बंदियों समेत 23 ने रखा करवा चौथ का व्रत, नौ के पति इसी जेल में हैं बंद

पीड़िता ने रकम की मांग की तो अमित ने डेढ़ लाख रुपये वापस कर दिए तथा बाकी रकम लौटाने से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की थी, जिसमें खरखौदा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed