फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bijnor: दो मुस्लिम महिला बंदियों समेत 23 ने रखा करवा चौथ का व्रत, नौ के पति इसी जेल में हैं बंद

Thu, 13 Oct 2022 09:52 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 13 Oct 2022 09:52 PM IST
सार

बिजनौर जेल में बंद नौ महिला बंदियों के पति भी जिला कारागार में निरुद्ध हैं। इन महिला बंदियों के पतियों से उनकी मुलाकात करा दी गई थी। कुल 23 महिला बंदियों ने अपने पतियों की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखा।

विज्ञापन
women prisoners saw moon perform Karwa Chauth in Bijnor Jail
जेल में करवा चौथ का व्रत तोड़तीं महिला बंदी - फोटो : अमर उजाला

जिला कारागार में भी करवा चौथ का व्रत भक्ति भाव के साथ मनाया गया। जेल में बंद 23 महिला बंदियों ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। व्रत रखने वाली महिलाओं में दो मुस्लिम महिला बंदी भी शामिल रहीं।

women prisoners saw moon perform Karwa Chauth in Bijnor Jail
जेल में व्रत तोड़ती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जेल में बंद नौ महिला बंदियों के पति भी जिला कारागार में निरुद्ध हैं। इन महिला बंदियों के पतियों से उनकी मुलाकात करा दी गई थी। कुल 23 महिला बंदियों ने अपने पतियों की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखा।

women prisoners saw moon perform Karwa Chauth in Bijnor Jail
व्रत तोड़ती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

जेल कारागार प्रशासन की ओर से करवा चौथ के व्रत को लेकर तैयारी की गई थी। शाम के वक्त व्रत और पूजन के लिए सामग्री मुहैया कराई गई। महिला बंदियों से उनके पतियों की मुलाकात कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
women prisoners saw moon perform Karwa Chauth in Bijnor Jail
व्रत तोड़ती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में भी सुहागिनों ने मनाया करवा चौथ

करवा चौथ पर सुहागिनों ने अखंड सुहाग के लिए व्रत रखकर मंगल कामना की। मंदिरों में कथा का आयोजन किया गया। शुभ मुहूर्त में चांद का दीदार कर व्रत खोला गया।

विज्ञापन
women prisoners saw moon perform Karwa Chauth in Bijnor Jail
व्रत तोड़ती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। बृहस्पतिवार को सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखा। मंदिरों और मोहल्लों में कथा का आयोजन किया गया। शहर में रोटरी मिडटाउन ने कार्यक्रम का आयोजन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed