फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three accused of dowry murder sent to jail

दहेज हत्या के तीन आरोपियों को जेल भेजा

Tue, 27 May 2025 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Three accused of dowry murder sent to jail
सरधना। गांव जुल्हेड़ा में रविवार को विवाहिता कामिनी त्यागी का कमरे में पंखे से लटका हुआ शव मिला था। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तीन आरोपियों को जुल्हेड़ा से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गाजियाबाद के मुरादनगर के बहादरपुर पाइपलाइन रोड निवासी देशबंधु त्यागी की 28 वर्षीय पुत्री कामिनी की शादी तीन साल पूर्व जुल्हेड़ा निवासी संदीप पुत्र राजेंद्र से हुई थी। पिछले कुछ समय से दहेज को लेकर कामिनी के साथ मारपीट व उत्पीड़न किया जा रहा था। तीन दिन पहले ही कामिनी गण्यमान्य लोगों द्वारा आपसी समझौते के बाद ससुराल आई थी। रविवार की सुबह कामिनी का शव कमरे में छत के पंखे से लटका मिला था।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह कामिनी ने कॉल कर उन्हें मारपीट की जानकारी दी थी और घर बुलाया था। लेकिन, कुछ देर बाद ही उसकी मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने मृतका के पति संदीप उर्फ विवेक, सास ब्रह्मदेवी व ननद रेणू को जुल्हेड़ा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ कर कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed