फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three accused arrested in encounter for burgling a businessman's house.

Meerut News: व्यापारी के घर चोरी करने वाले तीन आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Mon, 27 Jul 2026 09:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in encounter for burgling a businessman's house.
दो आरोपी गोली से घायल, आरोपियों से चोरी की नकदी से 6.40 लाख बरामद
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे के डी-ब्लॉक में 22 जुलाई को हुई दिनदहाड़े चोरी का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 6.40 लाख रुपये नकद बरामद किए।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि बदमाशों ने व्यापारी हरीश कुमार के मकान से नकदी और जेवर चुराए थे। खुलासे के लिए पुलिस और स्वाट टीम जुटी थी। सोमवार सुबह मध्य गंग नहर पर बदमाशों की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विकास उर्फ बुद्धप्रकाश निवासी कवि नगर, हापुड़, अंकित निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ पैर में गोली लगने से घायल हो गए। तीसरे आरोपी राजू निवासी लिसाड़ी गेट को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि ये शातिर गिरोह परीक्षितगढ़ और किठौर समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी बंद मकानों को निशाना बना चुका है।
विज्ञापन

सीओ के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आरोपियों पर कई जिलों में गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। विकास उर्फ बुद्धप्रकाश पर हत्या के प्रयास, लूट, गैंगस्टर और शस्त्र अधिनियम सहित करीब 29 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी अंकित में खिलाफ चोरी, लूट और गैंगस्टर एक्ट सहित 21 मुकदमे। तीसरे आरोपी राजू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में 7 मुकदमे दर्ज। पुलिस ने तमंच और चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है, जो गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर थाने से चोरी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
खुलासे से असंतुष्ट व्यापारियों ने थाने पर किया प्रदर्शन
हस्तिनापुर। व्यापारी हरीश के घर हुई चोरी की घटना के खुलासे से असंतुष्ट व्यापारियों ने सोमवार को थाने पहुंचकर प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई। व्यापार संघ अध्यक्ष बालमुकुंद बत्रा, गोपाल कुकरेजा आदि व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर चोरी का पूरा खुलासा करने और सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी की मांग की।

बालमुकुंद बत्रा ने कहा कि हरीश के घर से करीब 12 लाख रुपये नकद और आठ तोले सोना चोरी हुआ था। पुलिस ने घटना के खुलासे का दावा करते हुए आरोपियों से 6.40 लाख रुपये नकद और दो अंगूठियां बरामद की हैं। चोरी हुए सामान की तुलना में बरामदगी काफी कम है। इससे पुलिस की कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने पुलिस से चोरी की पूरी रकम और जेवरात बरामद कर घटना का पूर्ण खुलासा करने की मांग की। सीओ ने व्यापारियों को मामले की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed