फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three accused arrested for running fake currency at Himachal Pradesh

नकली नोटों का गोरखधंधा करने वाले दबोचे, महिलाओं को बनाते थे शिकार

Wed, 16 May 2018 01:27 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Wed, 16 May 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for running fake currency at Himachal Pradesh
फाइल फोटो

नकली नोटों का गोरखधंधा करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। ये आरोपी ज्यादातर महिलाओं को शिकार बनाते थे। पकडे़ गए युवकों के तार सीमा पार से नकली नोटों की तस्करी करने वालों से जुडे़ हो सकते हैं।

विज्ञापन


जानिए पूरा मामला
कपड़ों की फेरी लगाने की आड़ में नकली नोटों का गोरखधंधा करने वाले सरधना के दो युवक हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में दबोचे गए। इस दौरान इनका तीसरा साथी भाग निकला। मंगलवार को सरधना पहुंची कांगड़ा पुलिस तीसरे आरोपी को भी पकड़कर ले गई।
विज्ञापन

 
मेरठ के सरधना पहुंचे कांगड़ा थाने के एसएचओ कुलदीप राज ने बताया कि कांगड़ा कोतवाली क्षेत्र में सरधना के तीन युवक फेरी लगाते थे। ये लोग पुराने मोबाइल फोन की खरीद फरोख्त भी करते थे। एक महिला को दिया गया मोबाइल फोन खराब होने पर उन्होंने महिला को जो पांच हजार रुपये लौटाए थे, वे नकली थे। महिला इनकी ताक में थी। बीते सप्ताह महिला ने उन्हें बाजार में देखकर शोर मचाया तो पब्लिक ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया था। लेकिन इनमें से एक आरोपी छूटकर भाग गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों हुसैन और इमरान निवासी आजाद नगर सरधना मेरठ के कब्जे से पुलिस ने 100-100 के काफी मात्रा में नकली नोट बरामद किए। पूछताछ में इन्होंने अपने तीसरे साथी का नाम भी बताया। जिसकी तलाश में कांगड़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर सरधना के आजाद नगर मोहल्ले में दबिश दी। स्थानीय पुलिस ने भी इसमें मदद की। लेकिन इस आरोपी का नाम नहीं बताया गया। उसके पास से नकली नोट मिले या नहीं इसकी पुष्टि भी नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर सरधना धर्मेंद्र राठौर ने इसकी जानकारी से इंकार किया है।

पढ़ें : 'दुल्हन' को दिखा...ऐसे फंसा लेते थे कस्टमर को, सच्चाई जानकर अफसर हैरान, तस्वीरें

Three accused arrested for running fake currency at Himachal Pradesh
फाइल फोटो

हिमाचल पुलिस को शक है कि पकडे़ गए युवकों के तार सीमा पार से नकली नोटों की तस्करी करने वालों से जुडे़ हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग काफी समय से वहीं पर रह रहे थे। फेरी के नाम पर इसी तरह लोगों से ठगी कर नकली नोटों को ठिकाने लगाते थे। लिहाजा पुलिस इनसे लंबी पूछताछ के बाद ये राज उगलवाने की कोशिश करेगी। 

पहले भी पकडे़ जा चुके हैं जाली नोट 
वेस्ट यूपी में नकली नोटों का कारोबार वर्षों पुराना है। पूर्व में भी यहां बड़ी मात्रा में नकली नोटों की खेप पकड़ी जा चुकी है। मेरठ शहर में ही सन 2014 में ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र में थानाध्यक्ष प्रशांत कपिल ने 24 लाख 60 हजार के नकली नोटों की खेप पकड़ी थी। इस मामले में वेस्ट बंगाल का एक युवक पकड़ा गया था। उसके पास से एक हजार और 500 के जाली नोट बरामद हुए थे। इसके सात महीने पूर्व 2014 में ही टीपी नगर थानाक्षेत्र में भी 50 हजार के नकली नोट पकड़े गए थे। वहीं शामली जिले का कैराना कस्बा तो गठरी व्यवसाय की आड़ में हथियार, ड्रग्स और नकली नोटों की तस्करी के लिए पहले से ही चर्चित रहा है। कैराना में हाल ही में तीन लाख की नई नकली करेंसी पुलिस ने पकड़ी थी। आरोपी मुजफ्फरनगर के थे। इनके पास से एक प्रिंटर भी मिला था। जिस पर ये लोग नोट छापते थे। अब सरधना के युवकों का कांगड़ा में पकड़ा जाना बता रहा है कि कि वेस्ट यूपी में नकली नोटों का कारोबार चल रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed