फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three accused arrested for attempting to steal transformer

Meerut News: ट्रांसफार्मर चोरी के प्रयास में तीन आरोपी पकड़े

Fri, 11 Apr 2025 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for attempting to steal transformer
सरधना। गांव मंढियाई में दो दिन पहले ट्रांसफार्मर चोरी के प्रयास के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो फरार आरोपी गिरफ्तार कर लिए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों सहित तीन को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। एक आरोपी अभी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात बदमाशों ने मंढियाई गांव में मदरसे के पास ट्रांसफार्मर चोरी का प्रयास किया था। आरोपी विद्युत लाइन पर चेन डालकर आपूर्ति बंद करते हुए ट्रांसफार्मर चोरी करने लगे। घटना की जानकारी लगने पर ग्रामीणों ने घेराबंदी करते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया। वहीं, दो बदमाश मौके से फरार हो गए थे। ग्रामीणों ने पकड़े गए बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने थाने लाकर उससे पूछताछ की तो उसने फरार अपने साथियों व एक कबाड़ी का नाम पुलिस को बताया। पुलिस ने दबिश देकर कबाड़ी व एक अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों शहजाद निवासी धर्मपुरा, शहंशाह भटियारी सराय व छोटू निवासी रामतलैया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed