{"_id":"6a1c5d29797ac8cddb0431c8","slug":"threatened-to-throw-acid-on-girl-if-she-refused-to-befriend-him-meerut-news-c-72-1-mct1011-154108-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दोस्ती नहीं करने पर युवती पर तेजाब डालने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दोस्ती नहीं करने पर युवती पर तेजाब डालने की दी धमकी
विज्ञापन
-पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक युवती ने एक आरोपी ऋषि पर जबरन दोस्ती का दबाव बनाने व तेजाब डालने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोपी की हरकतों के चलते युवती का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैंट रोड स्थित एक मोहल्ले निवासी युवती ने शनिवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि करीब दो सप्ताह से आरोपी ऋषि उस पर दोस्ती और प्रेम संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। उसने कई बार आरोपी को मना किया था। लेकिन वह लगातार परेशान करता रहा। 27 मई को आरोपी ने रास्ता रोककर युवती का हाथ पकड़ लिया। आरोपी ने दोस्ती करने के लिए कहा। युवती ने आरोपी का विरोध किया था। आरोपी ने युवती के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट का प्रयास किया था। युवती ने शोर मचा दिया था। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गई थी। युवती ने भागकर जान बचाई थी।
युवती ने सदर बाजार थाने में शिकायत की थी। मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। इसके बाद आरोपी ने फोन पर लगातार धमकियां दी। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने और चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी थी। आरोपी की धमकियों के बाद से युवती का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -