{"_id":"617861c601ecaa168f0f8a64","slug":"threatened-to-the-inspector-dgp-of-delhi-police-is-saying-i-will-get-the-uniform-removed-meerut-news-mrt5624262102","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दरोगा को दी धमकी, फोन पर कहा- दिल्ली पुलिस का डीजीपी बोल रहा हूं वर्दी उतरवा दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दरोगा को दी धमकी, फोन पर कहा- दिल्ली पुलिस का डीजीपी बोल रहा हूं वर्दी उतरवा दूंगा
Wed, 27 Oct 2021 09:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 09:35 PM IST
सार
मेरठ में फोन पर एक दरोगा को धमकी दी गई। आरोपी युवक बोला कि मैं दिल्ली पुलिस का डीजीपी बोल रहा हूं वर्दी उतरवा दूंगा। इसके बाद आरोपी की तलाश के लिए मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में कंकरखेड़ा क्षेत्र का रहने वाला एक युवक हनीट्रैप में फंसकर दो लाख रुपये की ठगी का शिकार हो चुका है। डेढ़ लाख रुपये की और मांग किए जाने पर वह कंकरखेड़ा थाने पहुंचा। यहां तैनात एक दरोगा ने जब रुपये ठगने वाले को फोन किया तो उसने दरोगा को ही धमकी दे दी। वह बोला कि दिल्ली पुलिस का डीजीपी बोल रहा हूं वर्दी उतरवा दूंगा। इसके बाद युवक का फोन सर्विलांस पर लगा दिया गया है।
विज्ञापन
सरधना रोड स्थित हाइड्रिल कॉलोनी निवासी युवक के फोन पर एक सप्ताह पहले किसी लड़की ने वीडियो कॉल की। उसने बातों में उलझाकर युवक की वीडियो की रिकॉर्डिंग कर ली और सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। युवक को बार-बार ब्लैकमेल किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव: बजट विकास का, लगवा दिए होर्डिंग, सरकारी धन के 1.10 करोड़ रुपये का दुरुपयोग
विज्ञापन
युवक के मुताबिक कई बार में उससे दो लाख रुपये की ठगी कर ली गई। युवक ने बताया कि सोमवार रात फिर से उसके मोबाइल पर फोन आया और डेढ़ लाख रुपये और मांगे गए। इसके बाद एक दरोगा ने आरोपी ठग को फोन किया तो उसने खुद को दिल्ली पुलिस का डीजीपी बताकर वर्दी उतरवाने की धमकी दी। अब पुलिस सर्विलांस की मदद से उस तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें: करवाचौथ के दिन पति का मर्डर: प्रेमी ने दिया वारदात को अंजाम, खौफनाक है पूरी कहानी, सच जानकर हर कोई हैरान