{"_id":"68d45f862f29ad8f8d081c26","slug":"threat-to-the-general-secretary-of-bullion-traders-association-traders-said-will-close-the-bullion-market-meerut-news-c-14-1-mrt1004-985459-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री को धमकी...व्यापारी बोले-सराफा बाजार बंद कर देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री को धमकी...व्यापारी बोले-सराफा बाजार बंद कर देंगे
विज्ञापन
मेरठ। एक करोड़ कीमत का सोना चोरी करने वाले आरोपी नितिन वर्मा ने जमानत पर बाहर आते ही सराफा व्यापारी एवं मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल को जान से मारने की धमकी दे दी। सराफा व्यापारी से कहा गया कि अगर मुकदमे की पैरवी की तो वह उनकी हत्या कर देगा। इस वारदात को लेकर शहर के दोनों ही संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई। आरोप लगाया है कि वारदात की जानकारी मिलने के बाद देहलीगेट थाना पुलिस गंभीर नहीं हुए। अब धमकी देने के आरोपी की गिरफ्तारी दो दिन में नहीं हुई तो सराफा बाजार सहित पूरे शहर का बाजार बंद कराया जाएगा।
पुलिस के अनुसार गंगा ज्वेलर्स में एक करोड़ की चोरी के मामले में जमानत पर छूटे नितिन ने बुधवार को बंधु ज्वेलर्स प्रतिष्ठान में विजय आनंद अग्रवाल को धमकी दी। आरोपी ने अग्रवाल पर अपनी गिरफ्तारी कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह उन्हें नहीं छोड़ेगा। धमकी देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस नहीं हुई गंभीर, व्यापारियों में आक्रोश
संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि व्यापारी ने देहली गेट थाने को सूचना दी। व्यापारिक संगठनों का आरोप है कि पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने में तीन घंटे का समय लगा। इससे व्यापारियों का आक्रोश और बढ़ गया। शाम लगभग 5:15 बजे थाना प्रभारी पहुंचे। विजय आनंद अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर दी है। व्यापारियों ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वे सराफा बाजार बंद कर देंगे। जरूरत पड़ने पर पूरे मेरठ का व्यापार बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
आज सुबह तक गिरफ्तारी का आश्वासन
शाम को सराफा बाजार स्थित महादेव मंदिर में बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आपात बैठक हुई। इसमें संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता एवं अजय गुप्ता सहित कई संगठनों के पदाधिकारी रहे। नवीन गुप्ता ने एएसपी कोतवाली अंतरिक्ष जैन से व्यापारियों को सुरक्षा देने और आरोपी की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया। एएसपी ने विजय आनंद अग्रवाल को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराई और बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
व्यापारी बोले, इस मामले में सभी एकजुट
शहर सराफा बाजार नील की गली सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, कागजी बाजार व्यापार संघ अध्यक्ष गुलशन पाहवा, सदर बाजार सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष शम्मी सपरा, शहर सराफा बाजार एसोसिएशन महामंत्री नरेश माहेश्वरी सहित कई अन्य व्यापारी मौजूद रहे। आबूलेन व्यापार संघ ने भी विजय आनंद अग्रवाल का समर्थन करते हुए संयुक्त व्यापार संघ के निर्णय के अनुसार बाजार बंद करने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक व्यापारी की सुरक्षा का नहीं है, बल्कि पूरे व्यापारी की सुरक्षा का मामला है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है और इस मामले की जांच एएसपी कोतवाली को सौंपी गई है।
-- -
यह मामला गंभीर है। व्यापारी की सुरक्षा करना पुलिस का कर्तव्य है। जिस आरोपी ने सराफा व्यापारी को धमकी दी है, उसकी तलाश में पुलिस की तीन टीम गठित कर दी है। जल्द आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी