फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Threat to kill the family of cyber fraud victim

Meerut News: साइबर ठगी के पीड़ित के परिवार को जान से मारने की धमकी

Mon, 03 Feb 2025 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Threat to kill the family of cyber fraud victim
मेरठ। महिला के नाम से आईडी बनाकर युवक से 4.84 लाख रुपये की ठगी के मामले में पीड़ित परिवार को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। युवक के भाई ने लिसाड़ी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में मुजफ्फरनगर निवासी आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेजा था। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट निवासी मोहम्मद उजैफ की इंस्टाग्राम आईडी पर 9 दिसंबर को युवती की आईडी से फ्रैंड रिक्वेस्ट आई थी। दोनों के बीच मेसेज से बातचीत के बाद दोस्ती हो गई। कुछ मजबूरी बताते हुए उजैफ से 300 रुपये मांगे गए थे। उजैफ ने ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। इसके बाद वाट्सएप पर बातों का सिलसिला शुरू हो गया। आईडी से प्यार भरी मीठी-मीठी बातें की गई और उजैफ के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया गया। इसके बाद लगातार अपनी मजबूरी बताकर 19 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच झूठ बोलकर 4.84 लाख रुपये ठग लिए थे।
विज्ञापन

शक होने पर उजैफ ने रुपये वापस मांगे तो झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद उजैफ ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुजफ्फरनगर निवासी युवक को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपनी बहन का मोबाइल नंबर इस्तेमाल कर लड़कियों के नाम से फर्जी आईडी इंस्टाग्राम पर बनाई थी। इसमें इंस्टाग्राम से ही क्वीन नाम की आईडी से फोटो लेकर अपलोड किए थे। उजैफ से लड़की बनकर बात की और बहन के खाते में फोनपे के माध्यम से रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। सारी रकम वह ऑनलाइन जुआ खेलने में हार गया। उसने इंस्टाग्राम पर लड़कियों के नाम से कई फर्जी आईडी बना रखी थी। इनसे वह कई लोगों से ठगी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
काटकर चार टुकड़े कर देंगे
उजैफ के भाई फैसल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 31 जनवरी की रात उसके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि हमारे भाई को तुम लोगों ने गलत फंसा दिया है। तुम्हारे भाई ने हमारी बहन को गर्भवती कर दिया है। धमकी दी कि हम तुम्हें काटकर चार टुकड़े कर देंगे। तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे। झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। मुकदमा लिखाकर तुमने ठीक नहीं किया। हमारा पूरा गैंग है। मुकदमा वापस नहीं लिया तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed