{"_id":"68b70ffcd32d0f76930c466f","slug":"thousands-of-hectares-of-land-in-khadar-got-submerged-in-ganga-mawana-news-c-40-1-smrt1041-109962-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादर में हजारों बीघा जमीन गंगा में समाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खादर में हजारों बीघा जमीन गंगा में समाई
विज्ञापन
मीरपुर साधू में एसडीएम मवाना संतोष कुमार, एडीएमई सुर्यकांत त्रिपाठी गंगा पहुंचकर जाएजा लेते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। बाढ़ का प्रकोप को देखते हुए खादर क्षेत्र के गांव मीरपुर साधु नांगल में हजारों बीघा भूमि गंगा के कटान में समा गई है। गंगा के कटान से ग्रामीण भयभीत हैं। लोगों ने खुद ही अपने आशियाने उजाड़ने शुरू कर दिए हैं। प्रशासन लोगों की सहायता के लिए लगा हुआ है।
पहाड़ी व मैदानी क्षेत्राें में भारी वर्षा के कारण खादर क्षेत्र में गंगा उफान पर है। खरखाली गांधी गंगा घाट स्थित मीरपुर साधु नांगल गांव में गंगा लगातार कटान कर रही है। गांव से मात्र 100 मीटर की दूरी पर है। गंगा का रौद्र रूप देखते हुए ग्रामीण चिंतित हैं। गांव 25 परिवार अपने मकान बनाकर जीवन यापन करते हैं, लेकिन बाढ़ के रौद्र रूप को देखते हुए सभी परिवार अपने घरों को उखाड़कर अन्य स्थानों पर ले जा रहे हैं। परिवार के सामने पेट भरने के लिए खाद्य सामग्री भी नहीं है। ग्रामीणों ने ठहरने व भोजन की उचित व्यवस्था की प्रशासन से मांग की है। ग्रामीण राम नरेश, बबली, संतरपाल, नरेंद्र, गुड्डू सहित अनेक परिवार गांव छोड़कर चले गए हैं।
आरएसएस कार्यकर्ताओं ने बांटी सामग्री
बाढ़ से लोगों के सामने रहने व खाने की समस्या खड़ी हो गई है। इसी क्रम में अन्नापूर्णा मंदिर के संस्थापक महाराज खेम गिरि के नेतृत्व में आरएसएस के कार्यकर्ता कमल प्रताप, विनोद भाटी, विनय, गुड़्डू नागर, प्रवीण शर्मा आदि ने मीरपुर साधु में 25 परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की। पशुओं के लिए चारे के लिए भी किसानों के सामने मुसीबत बनी हुई है।
विज्ञापन
ग्रामीण गांव छोड़कर न जाएं
गंगा किनारे बसे गांव मीरपुर साधु, खरखाली, कुंडा, खानपुर गढ़ी, कालीनगर आदि में बाढ़ का प्रकोप बना हुआ है। एसडीएम मवाना ने बताया कि गंगा का कटान रुका हुआ है। मीरपुर साधु से 150 मीटर की दूरी पर गंगा बह रही है। ग्रामीणों से कहा कि पलायन नहीं करें। यहीं पर भोजन की उचित व्यवस्था करा दी जाएगी, लेकिन ग्रामीण नहीं मान रहे हैं। वह अपने रिश्तेदारों के यहां घरेलू सामान लेकर पलायन कर रहे हैं। ग्रामीणों के ठहरने व भोजन के लिए आसिफाबाद स्थित झारखंडी मंदिर व पंड़ित आरपीएस स्कूल में उचित व्यवस्था की गई है, लेकिन ग्रामीण यहां आने को तैयार नहीं हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. रवि शंकर शर्मा व बीसीपीएम शाह आलम ने टीम के साथ घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां वितरित की। इस दौरान एडीएम ई सूर्यकांत त्रिपाठी, महेंद्र गिरि, किशोर वाल्मीकि अजय कुमार आदि रहे।