{"_id":"68434849f28d8fcab006936e","slug":"those-who-tried-to-force-a-settlement-were-arrested-kithor-news-c-43-1-smrt1044-100591-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौता दबाव बनाने का प्रयास करने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझौता दबाव बनाने का प्रयास करने वाले गिरफ्तार
विज्ञापन
किठौर। चार पिता-पुत्रों को साजिशन झूठे मुकदमे में फंसाकर समझौते का प्रयास करने वाली महिला समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं।
पुलिस ने बताया कि एसआई सहंसरपाल ने किठौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अमीरजहां निवासी कमालपुर मेडिकल, इनामुलहक निवासी बोहड़ूपुर मवाना, सलमान निवासी कायस्थ बड्ढा किठौर, नोफिल निवासी लोहियानगर, उदय निवासी मुबारिकपुर तिगाई खतौली मुजफ्फरनगर, महताब और कर्नल द्वारा साजिश के तहत अमीरजहां से एक फर्जी मुकदमा जुबैर अहमद निवासी कमालपुर थाना मेडिकल और उसके बेटों फैसल, अब्दुल्ला और मुहम्मद अहमद के विरुद्ध दर्ज कराया था।
आरोप था कि उदय प्रताप, जुबैर और उसके बेटों द्वारा अमीरजहां पर तमंचे से जानलेवा हमला किया गया था। पुलिस ने उदय, सलमान, नोफिल, अमीरजहां और इनामुलहक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि महताब और कर्नल अभी फरार हैं। बताया कि सलमान और नोफिल पर तीन-तीन व पकड़े गए अन्य आरोपियों पर एक-एक मुकदमा दर्ज है।