{"_id":"69eb946998e847f557092118","slug":"those-who-shot-at-the-relative-of-the-bjp-district-president-in-shastri-nagar-were-sent-to-jail-meerut-news-c-72-1-mct1010-152307-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शास्त्रीनगर में भाजपा जिलाध्यक्ष के रिश्तेदार को गोली मारने वाले भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शास्त्रीनगर में भाजपा जिलाध्यक्ष के रिश्तेदार को गोली मारने वाले भेजे जेल
विज्ञापन
- घायल कारोबारी राहुल की हालत में अब सुधार, न्यूटिमा अस्पताल में है भर्ती
- पांच साल पहले लिसाड़ी गेट के रहने वाले परवेज से खरीदी थी विकास ने अवैध पिस्टल
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के एफ-ब्लाक शास्त्रीनगर में पेटीज के रुपये के विवाद में शराब के नशे में धुत दो युवकों ने भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल के रिश्तेदार और न्यू डिलीशियस बेकर्स के मालिक राहुल पाल को गोली मारने वाले दोनों आरोपी विकास त्यागी उर्फ विक्की निवासी ग्राम कौल खरखौदा और गौरव वर्मा निवासी शास्त्री नगर को नौचंदी पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय के पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। विकास के कब्जे से जो अवैध पिस्टल बरामद हुई है, वह उसने लिसाड़ी गेट के रहने वाले परवेज से खरीदी थी। पुलिस इसकी भी जांच पड़ताल कर रही है।
शास्त्री नगर सेक्टर-नौ निवासी राहुल पाल की एफ-ब्लॉक शास्त्रीनगर में न्यू डिलीशियस बेकर्स के नाम से दुकान है। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे राहुल पाल दुकान पर बैठे हुए थे। इसी बीच कार सवार दो युवक पेटीज खाने के लिए पहुंचे। पेटीज खाने के बाद उन्होंने कम रुपये दिए। राहुल ने युवकों से पूरे रुपये देने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों युवकों की राहुल से कहासुनी हो गई थी। आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज कर गोली मार दी थी। राहुल के पेट में गोली लगी थी। पुलिस ने परीक्षितगढ़ से दोनों आरोपियों विकास त्यागी उर्फ विक्की और गौरव वर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। उनके कब्जे से पिस्टल भी बरामद की गई थी।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उनको चौधरी चरण सिंह जिला कारागार भेज दिया गया। विकास त्यागी ने पांच साल पहले अवैध पिस्टल खरीदी थी। जिस परवेज से पिस्टल खरीदी थी, उसको भी जांच में शामिल कर लिया गया है। घायल कारोबारी की हालत में अब सुधार है। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
आसपास के व्यापारी बोले, खुलेआम गुंडई करने वालों पर लगे गैंगस्टर
न्यू डिलीशियस बेकर्स के मालिक राहुल पाल को गोली मारने के मामले में आसपास के व्यापारियों में भी काफी रोष है। उन्होंने कहा कि इस तरह से खुलेआम गुंडई करने वालों के खिलाफ गैंगस्टर और गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि इस तरह का मामला गंभीर है। गौरव वर्मा के खिलाफ पहले भी मुकदमे है। एसपी सिटी को इनके खिलाफ अन्य कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए है।
-- -- -- -- -- -- -- -