फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   This threatening message is being viral in the name of BJP MLA, know what is true

भाजपा विधायक के नाम से वायरल हो रहा ये धमकी भरा मैसेज, जानिए, सच क्या?

Fri, 08 Jun 2018 12:25 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 08 Jun 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
This threatening message is being viral in the name of BJP MLA, know what is true
फाइल फोटो

मुजफ्फरनगर में विधायक खतौली विक्रम सैनी के नाम से एक समुदाय को धमकी देने वाली फर्जी पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई है। विधायक ने इस पोस्ट को पूरी तरह से झूठी बताया है और सीओ जानसठ को तहरीर देकर पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
जानसठ के गांव कवाल निवासी खतौली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी हमेशा विवादित बयानों को लेकर सोशल मीडिया में सुर्खियों में रहे हैं। इस बार उनका झूठा विवादित बयान पोस्ट कर दिया गया, जिसमें एक समुदाय के खिलाफ धमकी भरे लहजे का इस्तेमाल किया गया है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को विधायक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जानसठ तहसील में सीओ कार्यालय पहुंचे और बताया कि बुधवार की रात में सोशल मीडिया, फेसबुक, व्हाटसअप, एक न्यूज चैनल पर साजिशन उनकी छवि को धूमिल करने की दृष्टि से कोई फर्जी, बनावटी, मनगढ़ंत पोस्ट डाल दी गई, जिस अज्ञात व्यक्ति ने यह पोस्ट डाली वह झूठी विवादित बयान की है। विधायक ने सीओ से मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर पोस्ट डालने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। 
विज्ञापन


पढ़ें : बीजेपी विधायक बोले- कानून बनने तक हिंदू भाइयों तुम्हें छूट है, बच्चे पैदा करते रहो
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ एसकेएस प्रताप के आदेश पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है। विधायक विक्रम सिंह सैनी ने बताया कि वे बुधवार को मुरादाबाद में पार्टी के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गए थे। कार्यक्रम में पार्टी के दिग्गज नेताओं ने ही बयान दिए। उनका कार्यक्रम में बोलने का नंबर तक नहीं आया था। इसके बावजूद किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके झूठे विवादित बयान की पोस्ट डाल दी गई। सीओ एसकेएस प्रताप का कहना है कि अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed