{"_id":"6a15d3023ca6318f86062b64","slug":"thirsty-public-passengers-yearn-for-cold-water-from-water-coolers-at-roadways-stations-meerut-news-c-14-1-mrt1005-1199869-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्यासी जनता, रोडवेज अड्डों पर वाटर कूलर के ठंडे पानी को तरसे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्यासी जनता, रोडवेज अड्डों पर वाटर कूलर के ठंडे पानी को तरसे यात्री
विज्ञापन
पड़ताल --
- वाटर कूलरों की सफाई पर भी सवाल, बाहर इतनी गंदगी तो अंदर क्या होगा हाल
- सोहराब गेट, भैसाली और मेरठ डिपो पर जलापूर्ति की पड़ताल
फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नौतपा चल रहा है। आसमान से आग बरस रही है। लू के थपेड़ों में लोगों के शरीर का पानी सूख रहा है। परिवहन निगम ने मेरठ डिपो, भैसाली डिपो और सोहराब गेट डिपो बस अड्डे पर वाटर कूलर तो लगाए हुए हैं, लेकिन इनसे निकलने वाला पानी ठंडा नहीं गर्म है। यात्रियों की प्यास नहीं बुझ रही है। वाटर कूलरों की सफाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। जब बाहर ही इतनी गंदगी है तो अंदर का क्या हाल होगा।
मेरठ के तीनों ही रोडवेज बस अड्डों पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री पहुंचते हैं। परिवहन निगम की जिम्मेदारी है कि बस अड्डों पर यात्रियों के लिए बैठने के लिए उचित स्थान, ठंडे पानी, शौचालय की सुविधा मिले। सभी बस अड्डों पर ये सभी सुविधाएं हैं भी, लेकिन आधी अधूरी है। गर्मी में बिलबिला रहे लोगों की समस्या और परिवहन निगम की बस अड्डों पर जलापूर्ति की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मंगलवार को अमर उजाला टीम मेरठ डिपो, भैसाली डिपो और सोहराब गेट डिपो बस अड्डे पर पहुंची।
भैसाली और मेरठ डिपो बस अड्डा, मंगलवार सुबह 11:33 बजे। वाटर कूलर की चारों टोटी में पानी मिला, लेकिन ठंडा नहीं बल्कि धूप से तपता हुआ। जिसको पीकर प्यास नहीं बुझाई जा सकती है। वैसे भी एक ही स्थान पर पीने के पानी की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन
सोहराब गेट डिपो परिसर में तीन स्थानों पर पानी की टंकियां लगी मिली। जिनमें से दो स्थानों पर लगी पानी की टंकियां पानी बिन सूखी मिली। इसके अलावा पूछताछ केंद्र के निकट एक वाटर एटीएम और एक वाटर कूलर लगा है। वाटर एटीएम पर ताला लटका है। वहीं बराबर में लगे वाटर कूलर पर लोग प्यास बुझाने को पानी के लिए लाइन लगाए हुए मिले। वाटर कूलर से निकल रहा पानी काफी गर्म रहा। वाटर कूलर से पानी ले रहे बरेली निवासी सतीश कुमार ने कहा कि ऐसे पानी का क्या फायदा, जिससे प्यास ही न बुझती हो। ठंडा ही नहीं है। गढ़मुक्तेश्वर के दीपक सिंह ने कहा कि उम्मीद थी कि वाटर कूलर से ठंडा पानी मिले, लेकिन एक भी टोटी में ठंडा पानी नहीं आ रहा है।
-- -- -- --
वर्जन-
रोडवेज बस अड्डों पर लगे सभी वाटर कूलर चालू हैं। हो सकता है कि पानी अधिक ठंडा न हो रहा हो। ठंडे पानी की उपलब्धता के लिए मशीनों की जांच कराई जाएगी। भैसाली डिपो पर एक वाटर कूलर और लगवा दिया जाएगा। - संदीप नायक, आरएम, रोडवेज मेरठ।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -