फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Third phase of Grape: Normal construction will be banned

ग्रेप का तीसरा चरण : सामान्य निर्माण पर लगेगी रोक

Fri, 15 Nov 2024 04:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Third phase of Grape: Normal construction will be banned
मोदीपुरम (मेरठ)। दिल्ली का एक्यूआई 400 के पार पहुंचने के कारण बृहस्पतिवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिल्ली समेत एनसीआर में शुक्रवार से ग्रेप का तीसरा चरण लागू करने के आदेश जारी किए हैं। पूर्व में लगाए गए प्रतिबंध के साथ अब सामान्य निर्माण करने पर भी रोक लगेगी। रैपिडएक्स और हाईवे के निर्माण कार्य चलते रहेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी भुवन प्रकाश यादव ने बताया कि बुधवार से दिल्ली समेत एनसीआर में कोहरे ने सीजन में पहली बार दस्तक दी और ठंड में इजाफा हुआ। ठंड बढ़ने के साथ ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है। दिल्ली में एक्यूआई का स्तर 400 के पार पहुंच गया है, जिस कारण यहां सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। मेरठ की हवा में अभी सुधार है, लेकिन दो साल पहले लागू किए गए नियम के मुताबिक यहां का एक्यूआई स्तर दिल्ली के स्तर का माना जाएगा। बताया कि शुक्रवार को ग्रेप का तीसरा चरण लागू कर दिया जाएगा। आदेश मिलते ही संबंधित विभागों को अवगत करा दिया गया है, साथ ही सख्ती से नियमों का पालन कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन




ग्रेप 3 में इन कार्यों पर रहेगी रोक
तीसरे चरण के तहत निर्माण और विध्वंस से जुड़े कार्यों पर पूरी तरह से रोक रहेगी। निर्माण सामग्री को ले जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। पेंटिंग, पॉलिशिंग और वर्निशिंग से जुड़े कार्यों, सड़क निर्माण या बड़े रिपेयरिंग कार्य पर भी रोक रहेगी। रैपिड और हाईवे का कार्य चलते रहेंगे, परंतु इस दौरान नियमों का पालन करना होगा, साथ ही धूल न उड़े इसके लिए पानी का छिड़काव कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed