फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thieves took away 20 lakhs of goods in 28 minutes in Saraswati Lok

सरस्वती लोक में 28 मिनट में 20 लाख का सामान ले गए चोर

Sat, 17 Apr 2021 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away 20 lakhs of goods in 28 minutes in Saraswati Lok
सरस्वती लोक में 28 मिनट में 20 लाख का सामान ले गए चोर
विज्ञापन

मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के सरस्वती लोक में शुक्रवार दोपहर में ही चोरों ने आढ़ती का घर खंगाल दिया। चोर महज 28 मिनट में नगदी सहित करीब 20 लाख रुपये का सामान समेटकर ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। दो चोर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखाई दिए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। इस वारदात से कॉलोनी के लोगों में बड़ी नाराजगी है।
ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के सरस्वती लोक स्थित सरस्वती कुंज में श्रीराम गुप्ता का मकान है। दिल्ली रोड पर नवीन मंडी में उनका खंडसारी का थोक का काम है। व्यापारी मंडी में गए हुए थे और उनकी पत्नी अर्चना गुप्ता दोपहर 12:05 बजे डॉक्टर के घर पर गई थी। तभी चोरों ने यह वारदात कर दी। जब अर्चना लौटी तो घर का सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर श्रीराम गुप्ता घर पहुंचे। ब्रह्मपुरी पुलिस ने भी जांच शुरू की। पीड़ित परिवार ने बताया कि 4.50 लाख रुपए नगद और जेवरात सहित करीब 20 लाख रुपयेे का सामान चोर ले गए। ब्रह्मपुरी पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर पड़ताल कराई। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई है। इसमें नीले रंग की पल्सर पर दो बदमाश जाते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़ती के घर में 12.25 बजे घुसे चोर
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और अर्चना के घर से जाने और फिर वापस आने के बारे में जानकारी जुटाई। बताया गया कि अर्चना दोपहर 12:05 बजे घर से गई और 1:10 बजे घर पर लौट आई। आढ़ती के घर में चोर 12:25 बजे घुसे और 12:53 बजे निकल गए। वह करीब 28 मिनट ही रुके है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर माना जा रहा है कि दो ही लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। अभी जांच जारी है।

पुत्रवधू का भी रखा था सामान
आढ़ती ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनके बेटे की शादी हुई थी। पुत्रवधू के जेवरात भी घर में रखे थे। इस वारदात को लेकर कालोनी के लोगों और व्यापारियों ने काफी गुस्सा है। संयुक्त व्यापार संघ अजय गुप्ता पैनल के सह संगठन मंत्री अंकुर गोयल, राहुल जैन, अभिनव रस्तोगी और राजन सिंह भी मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस कोरोना की बात कहकर आम जनता को तो लूट रही है, लेकिन घरों में लूट और चोरी करने वाले बदमाशों पर निगरानी नहीं रख पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed