फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thieves have stolen the house of the SP leader in Muzaffarnagar

सपा नेता के घर में लाखों की चोरी, नगदी समेत जेवरात लूट ले गए चोर, इलाके में दहशत

Thu, 19 Mar 2020 08:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 19 Mar 2020 08:40 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में सपा नेता के घर पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर नगदी समेत जेवरात चोरी करके ले गए।

विज्ञापन
Thieves have stolen the house of the SP leader in Muzaffarnagar
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के खतौली में सपा नेता के घर पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर सपा नेता के घर से लाखों रुपये का सामान चोरी करके ले गए। रात में सपा नेता की पत्नी की नींद खुलने पर चोरी का पता चला। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला नूरडहर गली में सपा नेता जमशेद मलिक का मकान है। बुधवार रात जमशेद मलिक घर पर नहीं थे। घर पर उनकी पत्नी इकरा मलिक और तीन बच्चे अयान, आहत, ईशान थे। इकरा मलिक ने बताया कि रात में जब वह अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। उसी दौरान रात में चोरों ने घर में घुसकर पूरे घर को खंगाला। अलमारियों के ताले तोड़ डाले। चोरों ने अलमारी में रखे लगभग 15 तोला सोने के जेवरात, तीन किलो चांदी के जेवरात और 174000 की नगदी, तीन घड़ी और कीमती सामान चोरी कर लिया। जब उसकी आंख खुली तो उसने एक चोर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह इकरा मलिक को धक्का देकर भाग गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सर! मैं डीएम का रिश्तेदार हूं, मेरी साइकिल चोरी हो गई, तलाश में जुटी कई थानों की पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पर खतौली पुलिस और सीओ खतौली जांच के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि चोर वहां से सीसीटीवी का डीवीआर एवं हार्ड डिक्स ले गए। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। सपा नेता जमशेद मलिक के घर चोरी होने से मोहल्ले में दहशत का है। मोहल्ले वासियों ने चोरी का खुलासा किए जाने की मांग की है। 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सपा नेता के यहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चोरी हो जाने के बाद पुलिस आसपास गली और बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed