{"_id":"5e72900a8ebc3e769029159d","slug":"i-am-a-relative-of-dm-my-bicycle-was-stolen-meerut-news-mrt474270685","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर! मैं डीएम का रिश्तेदार हूं, मेरी साइकिल चोरी हो गई, तलाश में जुटी कई थानों की पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर! मैं डीएम का रिश्तेदार हूं, मेरी साइकिल चोरी हो गई, तलाश में जुटी कई थानों की पुलिस
Thu, 19 Mar 2020 02:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 02:56 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ जिले में वाहन चोरों का राज है। जिले में रोजाना औसतन एक दर्जन वाहन चोरी होते हैं। लेकिन पुलिस अधिकांश मामलों में केस दर्ज नहीं करती और उन्हें ढूंढने तक का प्रयास तक नहीं करती। बुधवार को शास्त्रीनगर से एक साइकिल चोरी हो गई तो नौचंदी पुलिस ने न केवल उसका केस दर्ज किया बल्कि तलाश में सोतीगंज सहित कई जगह दबिश भी दी।
विज्ञापन
दरअसल शास्त्रीनगर सेक्टर-3 निवासी शोहित बुधवार को नौचंदी थाने पहुंचे। शोहित ने बताया कि उनकी साइकिल चोरी हो गई है, जिसे अभी सात हजार रुपये में खरीदा था। पुलिस शिकायत पर गंभीर नहीं हुई तो शोहित ने बताया कि मैं डीएम संभल का रिश्तेदार हूं। यह सुनते ही पुलिस ने तुरंत साइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
सीओ सिविल लाइन का कहना है कि पुलिस साइकिल तलाश करने में लगी है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/