फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thieves escaped after stealing wheels from parked car,

मेरठ: खड़ी कार से पहिए चोरी, लुंगी में छिपाई बैटरी गिरी, लोगों ने आरोपी को धुना

Wed, 08 Sep 2021 02:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Sep 2021 02:48 PM IST
विज्ञापन
Thieves escaped after stealing wheels from parked car,
खड़ी कार से पहिए चोरी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में मंगलवार देर रात एक बीयर प्लांट के बाहर खड़ी कार से चोरों ने पहिए निकाल लिए और फरार हो गए। पीड़ित ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। वहीं दूसरी और एक चोर को बैटरी चुराने पर दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बताया गया कि आरोपी ने एक दुकान से बैटरी चुराई और लुंगी में छिपा ली। वह बैटरी चुराकर कुछ ही दूर चला कि उसकी लुंगी से बैटरी गिर गई। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे धर दबोचा और जमकर पिटाई कर दी। पिटाई करने के बाद लोगों ने आरोपी को मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। 

विज्ञापन


मेरठ के कंकरखेड़ा के कासमपुर में सोमवार रात बीयर प्लांट के गेट के बाहर खड़ी एक कार के पहिये चोरी हो गए। चोरों ने कार का शीशा भी तोड़ दिया। पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन


कार मालिक अमरदीप ने बताया कि उनका मकान तेल मंडी के पास  है। वहां, कार खड़ी करने की जगह नहीं है। इस कारण वह कार को प्लांट के बाहर खड़ी कर देते हैं।

सोमवार देर रात चोरों ने उनकी कार के शीशे तोड़ दिए और कार के पहिये चोरी करके ले गए। मंगलवार सुबह जब वह कार लेने पहुंचे तो हैरान रह गए। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। पूर्व में भी कंकरखेड़ा से कई कारों के पहिये चोरी हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Thieves escaped after stealing wheels from parked car,
चारी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

लुंगी में छिपाई बैटरी गिरी, लोगों ने दबोचा
गंगानगर क्षेत्र की एक दुकान से बैटरी चोरी करते दो लोगों को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। दो आरोपी लुंगी में बैटरी छिपाकर ले जा रहे थे। सूचना पर पुलिस दोनों आरोपियों को थाने ले आई। 

हालांकि आरोपियों के खिलाफ कोई तहरीर न आने पर दोनों को छोड़ दिया गया। इंचौली निवासी आलम ने बताया कि गंगानगर की गर्मपानी रोड पर उनकी बैटरी की दुकान है। मंगलवार दोपहर दो व्यक्ति उनकी दुकान पर बैटरी लेने के लिए पंहुचे थे। इसमें रिक्शा चालक और एक अन्य शामिल था। काफी देर तक मोलभाव किया। 

इसी दौरान एक व्यक्ति ने बैटरी अपने कपड़ों में छिपा ली। लेकिन दुकान की सीढ़ियों से उतरते समय बैटरी कपड़ों से निकलकर जमीन पर गिर गई। दुकानदार और अन्य लोगों ने उसे देख लिया। लोगों ने दोनों को दुकान के बाहर ही बैठा लिया और पुलिस को जानकारी दी।

आधे घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। इस पर दुकान संचालक खुद ही आरोपियों को लेकर थाने पहुंच गया। आरोपियों ने अपने नाम खत्ता रोड तारापुरी निवासी इस्तियार व बैराज बताए। बाद में दुकानदारों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई तो उन्हें चेतावनी देते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed