फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   They were distributing blankets to the poor, the crowd came and looted four lakh blankets from the shop.

गरीबों को बांट रहे थे कंबल, भीड़ आई और दुकान से चार लाख के कंबल लूट ले गई

Fri, 15 Oct 2021 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
They were distributing blankets to the poor, the crowd came and looted four lakh blankets from the shop.
गरीबों को बांट रहे थे कंबल, भीड़ आई और दुकान से चार लाख के कंबल लूट ले गई
विज्ञापन

सरधना। बिनौली रोड स्थित टेंट की दुकान पर बृहस्पतिवार को निशुल्क कंबल वितरण की सूचना पर भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ दुकान के अंदर घुसकर खुद ही कंबल उठाकर ले गई। कारोबारी का कुछ गरीबों को निशुल्क कंबल बांटने का मन था। टेंट संचालक की पत्नी ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है।
गांव छुर निवासी संजीव का बिनौली रोड पर चौधरी टेंट हाउस के नाम से कारोबार है। इसमें वह गर्म कपड़ों कंबल आदि की बिक्री भी करते हैं। संजीव ने बृहस्पतिवार को नवरात्र के समापन पर कुछ गरीबों को निशुल्क कंबल वितरण का मन बनाया था। उन्होंने सुबह 20-30 लोगों को कंबल वितरण किया ही था। इसी बीच कंबल वितरण जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ चौधरी टेंट हाउस की तरफ दौड़ पड़ी। आसपास दुकानों पर मजदूरी करने वाले भी कामकाज छोड़कर चौधरी टेंट हाउस की तरफ दौड़ पडे़।
विज्ञापन

दुकान मालिक ने कहा कि उसने कुछ लोगों को कंबल दान किए हैं। बाकी कंबल उसके कारोबार के लिए हैं, लेकिन भीड़ ने उसकी एक नहीं सुनीं और दुकान में घुस गई। जिसके हाथ जितने कंबल लगे, उठा ले गए। संजीव के परिजनों को घटना का पता चला। उसकी पत्नी अरुणा दुकान पर पहुंची। अरुणा ने दुकान से करीब चार लाख रुपये के कंबल भीड़ द्वारा लूटकर ले लाने की तहरीर थाने पर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed