फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There will be no faults in Ghantaghar, Valley Bazaar, Kotla Bazaar

Meerut News: घंटाघर, वैली बाजार, कोटला बाजार में नहीं होंगे फाल्ट

Sat, 30 Sep 2023 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
There will be no faults in Ghantaghar, Valley Bazaar, Kotla Bazaar
मेरठ। घंटाघर क्षेत्र में जल्द ही विद्युत लाइनों में फाल्ट से मुक्ति मिल जाएगी। पीवीवीएनएल की ओर से यहां 1.2 किमी क्षेत्र में नई विद्युत लाइन डालने का कार्य शुरू कर दिया गया है। अक्तूबर माह के अंत तक छतरी वाले पीर से लेकर ओडियन नाले तक विद्युत लाइन शिफ्ट कर दी जाएगी। इससे क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

छतरी वाले पीर से लेकर ओडियन नाले तक नाला निर्माण का कार्य किया जा रहा है। जहां तक नाला निर्माण हो चुका है, वहां विद्युत लाइन डालने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। विभाग की ओर से छतरी वाले पीर से लेकर ओडियन नाले तक 86 पोल लगाए जाने हैं। इसमें अभी तक छतरी वाले पीर से घंटाघर तक 22 पोल लगा दिए गए हैं। अब जल्द ही यहां पर विद्युत लाइन को शिफ्ट करने का कार्य किया जाएगा। प्यारेलाल अस्पताल के बाहर सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मरों को भी शिफ्ट किया जाएगा। इससे यहां जाम से मुक्ति तो मिलेगी ही इसके अलावा आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भी सुचारू रूप से हो सकेगी।
विज्ञापन

------
नई एचटी और एलटी लाइन डाली जाएगी
पहले चरण में छतरी वाले पीर से लेकर घंटाघर तक एलटी और एचलटी लाइन डाली जाएगी। पुराने तारों को हटा दिया जाएगा। यह कार्य 2 अक्तूबर के बाद शुरू होगा।
वर्जन
अक्तूबर माह के अंत तक सभी 86 पोल लगाए जाने हैं और 1.2 किमी क्षेत्र की पूरी लाइन बदली जानी है। नई लाइन डाले जाने से खैर नगर, वैली बाजार, काेटला बाजार, अहमद नगर, घंटाघर आदि क्षेत्रों के हजारों उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। पुराने तारों के कारण हो रहे फाल्ट से उपभोक्ताओं को मुक्ति मिल सकेगी। - महेश कुमार, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed