फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There will be largest parking in meerut south station

Meerut News: मेरठ साउथ में होगी रैपिड की सबसे बड़ी पार्किंग, खड़े होंगे 12000 वाहन

Thu, 11 Jul 2024 08:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 08:08 PM IST
विज्ञापन
There will be largest parking in meerut south station
- 13 हजार वर्ग मीटर में बनी दो पार्किंग, ई-वाहनों की चार्जिंग की भी होगी सुविधा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश में मेरठ साउथ स्टेशन पर सबसे बड़ी पार्किंग बनकर तैयार हो गई है। इस स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन के दोनों प्रवेश द्वारों पर दो पार्किंग बनाई हैं, मेरठ साउथ स्टेशन पर जल्द नमो भारत ट्रेनों में सफर करने की सुविधा उपलब्ध होगी। इस स्टेशन पर लगभग 13000 स्क्वायर मीटर के क्षेत्रफल में दो पार्किंग बनाई गई हैं। इन दोनों पार्किंग में लगभग 1200 चौपहिया और दुपहिया वाहनों के खड़ा करने की व्यवस्था होगी। इन दोनों पार्किंग में ऑटो रिक्शा खड़े करने की भी सुविधा उपलब्ध होगी।
इस स्टेशन पर मेरठ और दिल्ली दोनों ओर से आने वाले वाहनों के लिए स्टेशन में पिकअप और ड्रॉपऑफ की सुविधा के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। स्टेशन को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि मेन रोड से आने वाले वाहन आसानी से यात्रियों को स्टेशन पर उतार व चढ़ा सकेंगे। इसके साथ ही यहां पर दिव्यांग यात्रियों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए अलग से उनके वाहन खड़े करने का स्थान निर्धारित किया गया है और स्टेशन में आसान प्रवेश के लिए रैम्प भी बनाए गए हैं, ताकि उन्हें नमो भारत ट्रेन में यात्रा के लिए किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

इन पार्किंग में यात्रियों के इलैक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिए विशेष तौर पर ईवी चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे। नमो भारत ट्रेन में यात्रा के दौरान ही यात्री अपने ई-वाहनों को स्टेशन पर चार्जिंग कर पाएंगे। इससे ई-वाहन धारकों के लिए वाहन चार्जिंग करना बेहद आसान हो जाएगा। यहां दुपहिया और चौपहिया दोनों प्रकार के ई-वाहनों को चार्ज करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में आरआरटीएस कॉरिडोर पर साहिबाबाद से लेकर मोदी नगर नॉर्थ तक 34 किमी के सेक्शन में नमो भारत ट्रेनों का संचालन जारी है। इस सेक्शन में साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुराद नगर, मोदी नगर साउथ और मोदी नगर नॉर्थ कुल आठ स्टेशन हैं और इन सभी स्टेशनों पर पार्किंग की व्यवस्था है, लेकिन मेरठ साउथ स्टेशन पर आरआरटीएस कॉरिडोर की सबसे बड़े पार्किंग होगी।

यह स्टेशन मेरठ के बार्डर पर है, जिसके संचालित होने से मोहिउद्दीनपुर, भूडबराल, बहादुरपुर, अमीनगर, छज्जुपुर, खरखौदा और कादराबाद समेत आसपास के अन्य इलाकों में रहने वाले लोगों की यात्रा आसान हो जाएगी। मेरठ साउथ से नमो भारत ट्रेनों का संचालन आरंभ होने से लोग लगभग 30 मिनट में दिल्ली पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed