फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There will be a fight for the post of president in the Sadar Vyapar Mandal

सदर व्यापार संघ में होगा घमासान

Tue, 14 Jan 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
There will be a fight for the post of president in the Sadar Vyapar Mandal
मेरठ। सदर व्यापार मंडल में चुनाव पर अंतिम मुहर बैठक के बाद लग जाएगी। अध्यक्ष पद पर तीन गुटों के बीच घमासान होगा। इसमें दो बड़े गुट सुनील दुआ और विनोद जायसवाल हैं। हालांकि इस बार विजय ओबराय गुट भी चुनाव मैदान में होगा। कुल 405 मतदाता छह पदाधिकारियों का चयन करेंगे।
विज्ञापन

सदर व्यापार मंडल के पूर्व में चुनाव 20 मार्च 2018 में हुए थे। कुल 25 पदों में 22 पदों पर सुनील दुआ पैनल काबिज हुआ था। हालांकि महामंत्री सहित दो अन्य पद विनोद जायसवाल गुट के खाते में गए थे। चुनाव को लेकर नवंबर से संगठन में प्रयास चल रहे थे। 21 नवंबर 2019 को बैठक के बाद सुनील दुआ पैनल ने चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति के बाद चुनाव का दिन और समय भी निश्चित कर दिया था। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच 13 दिसंबर को समझौता हो गया। पूर्व महामंत्री अमित बंसल के अनुसार आपसी सहमती के बाद 18 से 28 जनवरी 2020 के मध्य चुनाव कार्यक्रम निश्चित किया गया। चुनाव को लेकर सभी गुट अपने-अपने स्तर पर व्यापारियों को साधने में जुट गए हैं। सुनील दुआ ने कहा कि वह चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से आपसी सहमति के साथ चाहते हैं। इसलिए पूर्व की दिसंबर की तारीख बदल दी गई थी। अब 18 से 28 के मध्य चुनाव कराने की तारीख निश्चित की गई हैं। हालांकि विनोद जायसवाल गुट के महामंत्री जकीउद्दीन ने 28 जनवरी को चुनाव कराने की बात कही थी। चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद सुनील दुआ, विनोद जायसवाल और विजय ओबराय, महामंत्री पद जकीउद्दीन, अमित बंसल, अमित सिंघल, कोषाध्यक्ष पद पर विशाल आनंद, मनोज गुप्ता, काजी जावेद आदि अपनी दावेदारी घोषित करने का प्रयास करेंगे। इस संबंध में पदों को लेकर सभी गुटों के बीच मंथन चल रहा है। आगामी एक दो दिन में बैठक के बाद चुनाव पर अंतिम मुहर लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed