{"_id":"688f674eb7d9878b180ac7ae","slug":"there-was-no-electricity-for-13-hours-in-many-areas-including-kila-road-meerut-news-c-72-1-mrt1058-138096-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"किला रोड समेत कई इलाकों में 13 घंटे नहीं रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किला रोड समेत कई इलाकों में 13 घंटे नहीं रही बिजली
विज्ञापन
- शास्त्रीनगर एल ब्लॉक में भी पांच घंटे तक फाल्ट के कारण बिजली गुल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उमस भरी गर्मी और बिजली कटौती ने बुरा हाल कर रखा है। रविवार को शहर के कई इलाकों में कहीं फाल्ट के चलते तो कहीं मरम्मत कार्य के कारण बिजली नहीं रही। किला रोड पर दो जगहों पर केबल बॉक्स फुंकने के कारण करीब 12 से 13 घंटे तक बिजली नहीं रही। एल ब्लॉक शास्त्रीनगर में 11 केवी की लाइन में फाल्ट के कारण शनिवार देर रात और रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली नहीं रही। किला रोड पर इसे लेकर व्यापारियों ने मुख्य अभियंता से भी शिकायत की, जिसके बाद देर शाम बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी।
किला रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि किला रोड, संजय नगर, जेल चुंगी, यादगारपुर, सूर्यनगर, सर्वोदय काॅलोनी, न्यू प्रभातनगर में शनिवार रात करीब एक बजे से गुल हुई बिजली रविवार दो दोपहर बाद करीब दो बजे सुचारू हुई। उन्होंने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने के दौरान व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों के फोन कॉल अफसरों और कर्मचारियों ने रिसीव नहीं की। बाद में मुख्य अभियंता से शिकायत की, उनके बाद बिजली समस्या की शिकायत का संज्ञान लिया गया। इस दौरान बिजली के साथ पानी संकट से लोग परेशान रहे। उनका कहना है कि पहले उन्होंने बिजली आपूर्ति ठप होने की शिकायत उच्चाधिकारियों से की। क्षेत्र में दो स्थानों पर केबल बॉक्स फुंक गया था। जिस कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। अधिशासी अभियंता प्रशांत सोनी का कहना है कि दो स्थानों पर केबल बॉक्स फट गए थे। जिसके चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। दोपहर में करीब 12 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी गई थी। अधीक्षण अभियंता शहर महेश कुमार ने बताया कि दोनों जगह पर फाल्ट और मरम्मत कार्यों के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी। एल ब्लॉक में एबीसी केबल बदले जाने के कारण बिजली नहीं रही।