फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There was increased vibrancy in the markets, there was a lot of business

Meerut News: बाजारों में बढ़ी रौनक, खूब हुआ कारोबार

Fri, 04 Oct 2024 02:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 04 Oct 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
There was increased vibrancy in the markets, there was a lot of business
शामली। श्राद्ध पक्ष के बाद बाजार में रौनक बढ़ गई है। नवरात्र के पहले ही दिन बाजार दोगुनी रफ्तार पकड़ चुका है। नवरात्रों में ही करीब 100 करोड़ के कारोबार का अनुमान है, जबकि आगामी दशहरा और दिवाली जैसे त्योहार पर कारोबार खूब बढ़ेगा।
विज्ञापन

श्राद्ध पक्ष के दौरान जिलेभर के बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम हुई थी, खरीदारी नाम मात्र ही हो रही थी। नवरात्र के पहले दिन ही बृहस्पतिवार को दोगुना कारोबार हुआ है।
विज्ञापन



अब सुधर रही बाजार की हालत

शहर के हनुमान रोड स्थित कपड़ा व्यापारी नफीस अहमद का कहना हैैै कि त्योहार शुरू हो गए है अब बाजार में रौनक आने लगी है। शहर कोतवाली और अस्पताल रोड स्थित कपड़ा व्यापारी सतीशचंद जैन का कहना है कि बाजार में कपड़ा खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ बढ़ने से अच्छा कारोबार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आटोमोबाइल में हो रही बुकिंग, त्योहार पर बढ़ेगी बिक्री

शामली के आशा हीरो एजेंसी के संचालक अमित कुमार के अनुसार उनके यहां पर चालीस बाइकों की बुकिंग हुई। नवरात्र के पहले दिन तीस वाहन डिलीवर किए गए। लोग नवरात्र, दशहरा, धनतेरस और दीपावली पर डिलीवरी लेने के लिए बुकिंग करा रहे हैं। हीरो ऑटो मोबाइल कैराना एजेंसी संचालक मालिक नवीन कुमार जैन का कहना है कि दस से अधिक बाइकों की बुकिंग हो चुकी है।

ज्यादातर इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, जूते, रेडीमेड आदि कारोबार में उछाल आया है। आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों में और ज्यादा बिक्री बढ़ेगी। नवरात्र में सौ करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है।
- घनश्यामदास गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सयुंक्त व्यापार मंडल।


पहले दिन हुए 90 जमीनों के बैनामे
शामली, कैराना व ऊन तहसील में पहले नवरात्र पर 90 जमीनों के बैनामे किए गए। ऊन में 20, शामली में 45, कैराना में 25 ने बैनामे कराए। उप निबंधन कार्यालय के अनुसार नवरात्रों में और अधिक बैनामों की उम्मीद है।


पहले दिन कराया गृह प्रवेश
नवरात्र के पहले दिन लोगों ने गृह प्रवेश भी कराया। मुंडेट के रहने वाले कपिल कुमार ने अटल विहार कॉलोनी और फव्वारा चौक के संदीप ने गृह प्रवेश किया। इनके अलावा अन्य ने भी नवरात्र के पहले दिन को गृह प्रवेश के लिए चुना। हवन और यज्ञ भी कराया गया।


10 प्रतिशत तक अधिक बिक्री हुई

कैराना के सर्राफा यूनियन के अध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि नवरात्र में दस प्रतिशत तक बिक्री बढ़ गई है। कुछ ने बुकिंग भी कराई जबकि कुछ नकद भी ज्वेलरी खरीद रहे हैं। शामली के सर्राफा व्यापारी पवन संगल का कहना है कि नवरात्रों में अधिक बिक्री की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed