{"_id":"687171635dc605f45200bdd4","slug":"there-was-a-ruckus-demanding-the-removal-of-the-liquor-contract-mawana-news-c-14-1-mrt1034-914372-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेका हटाने की मांग कर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेका हटाने की मांग कर किया हंगामा
विज्ञापन
बहसूमा। शराब की दुकानों को मुख्य मार्गों से हटवाने की शिकायत सीएम पोर्टल पर किए जाने के बाद शुक्रवार शाम आबकारी विभाग की टीम जांच करने पहुंची। लोगों ने शराब की दुकान के पीछे मंदिर होने का हवाला देते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आबकारी विभाग की तरफ से जांच करने पहुंचे इंस्पेक्टर शरद कुमार व राकेश कुमार ने पैमाइश करने के बाद उच्च अधिकारियों को जांच रिपोर्ट सौंपने का आश्वासन दिया।
कस्बे के सबसे व्यस्ततम बाजार कैलाशपुरी के मुख्य मार्ग पर देसी शराब का ठेका संचालित है। सरकार ने इस बार मुख्य मार्ग पर शराब का ठेका संचालित करने की अनुमति दे दी है। कस्बा निवासी सोनू योगी ने सीएम पोर्टल पर शराब की दुकान के पीछे धार्मिक स्थल होने का हवाला देते हुए शिकायत की है। शुक्रवार को आबकारी विभाग की तरफ से इंस्पेक्टर शरद कुमार व राकेश कुमार टीम के साथ पहुंचे तो लोगों ने उनके पहुंचते ही हंगामा शुरू कर दिया।
नागरिकों का आरोप है कि शराबी शराब पीकर उत्पात मचाते हैं एवं गाली गलौज करते हैं। इंस्पेक्टर शरद कुमार ने लोगों को शांत करते हुए पैमाइश करने का आश्वासन दिया। टीम ने बताया कि धार्मिक स्थल मंदिर से पैमाइश की तो देसी शराब की दुकान 50 मीटर की दूरी की जद से बाहर है। जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी। इस दौरान सभासद वीरेंद्र नागर, सभासद दीपक गुर्जर, जयकुमार, सोनू, आर्यन आदि रहे।