फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There may be riot in Meerut, The police are negligent

ये घटनाएं कहीं मेरठ में बवाल न करा दें, पुलिस कर रही लापरवाही

Tue, 22 May 2018 11:29 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Tue, 22 May 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
There may be riot in Meerut, The police are negligent
फाइल फोटो

मेरठ में पुलिस अफसरों के लिए युवतियों के अपहरण के मामले इस समय किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं हैं। घटना भी ऐसी, जिनमें अपहरण के आरोपी दूसरे समुदाय के हैं। न तो युवती बरामद हुई और न ही आरोपी गिरफ्तार हुए। भाजपा नेता और बजरंग दल के कार्यकर्ता लगातार थानों का घेराव कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस की लापरवाही बवाल न करा दें।

विज्ञापन


परीक्षितढ़ क्षेत्र की घटना को लेकर अब खुफिया विभाग की टीम भी अलर्ट है। इस मामले में भाजपा विधायक भी सामने आ चुके हैं। महापंचायत का ऐलान भी किया जा चुका है। लेकिन पुलिस अभी तक खाली हाथ है।
विज्ञापन


पुलिस बना रही समझौते का दबाव
खरखौदा निवासी एक युवती का दूसरे समुदाय के युवक ने चार दिन पहले अपहरण कर लिया। पुलिस ने युवती के परिजनों पर ही समझौते का दबाव बनाया। बाद में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी तो गिरफ्तार नहीं हुआ, पुलिस निर्दोष युवकों का थाने में उत्पीड़न कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : सेल्फी पर आपत्तिजनक कमेंट्स, शहजाद की करतूत बिगाड़ न दे शहर के हालात!

दस दिन पहले अपहरण

There may be riot in Meerut, The police are negligent
फाइल फोटो

शास्त्रीनगर से सटी एक कालोनी निवासी युवती को दस दिन पहले लिसाड़ीगेट निवासी दूसरे समुदाय का युवक अपहरण कर ले गया। आरोप है कि युवक ने युवती का धर्मपरिवर्तन कराकर उससे निकाह कर लिया। शनिवार रात को भाजपा और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने में इंस्पेक्टर का घेराव कर नारेबाजी की। पुलिस को तीन दिन का समय दिया गया था।

एक माह से तनाव
परीक्षितगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी नवविवाहिता का एक माह पहले हिस्ट्रीशीटर शहजाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया था। पुलिस ने शहजाद के तीन साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं अपहरण में प्रयुक्त कार भी बरामद की थी। एक माह से क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed