फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Offensive comments on selfie, Shehzad has not been arrested yet

सेल्फी पर आपत्तिजनक कमेंट्स, शहजाद की करतूत बिगाड़ न दे शहर के हालात!

Tue, 22 May 2018 11:31 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Tue, 22 May 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
Offensive comments on selfie, Shehzad has not been arrested yet
फाइल फोटो

वांटेड शहजाद फेसबुक पर लगातार अपडेट है। उसने एफबी पर एक भड़काऊ पोस्ट डाली तो उस पर कई सौ आपत्तिजनक कमेंट्स आ गए। जिससे शहर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। जानिए पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन


मेरठ में फेसबुक पर 24 घंटे पहले अपलोड एक सेल्फी को करीब 300 लाइक मिलीं। 14 ने इसे शेयर किया तो 80 लोगों ने कमेंट्स किए। इनमें कई कमेंट्स तो आपत्तिजनक और धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले हैं। यह सेल्फी हिस्ट्रीशीटर शहजाद की परीक्षितगढ़ से अपहृत नवविवाहिता के साथ होना बताया गया। लेकिन पुलिस का सर्विलांस सिस्टम और साइबर सेल उसे ढूंढने में फेल साबित हो रहा है। वहीं शहजाद राजपूत के नाम से एक पेज भी बनाया गया है, जिससे 5000 लोग जुड़े हैं।
विज्ञापन


थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र निवासी एक नवविवाहिता का 8 अप्रैल को शहजाद ने अपहरण कर लिया था, जब वह अपने पति के साथ जा रही थी। शहजाद के खिलाफ अपहरण का नामजद मुकदमा दर्ज है। इसको लेकर सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। महापंचायत का एलान किया गया। लेकिन पुलिस ने नवविवाहिता की जल्द बरामदगी का आश्वासन देकर इसे टाल दिया। लेकिन एक माह बाद भी शहजाद की लोकेशन तक नहीं ले पाई। इस मुकदमे की पैरवी कर रहे नवविवाहिता के भाई को चार दिन पहले भावनपुर इलाके में गोली मार दी गई थी। जिसमें शहजाद समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। शहजाद पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने यह दिया आश्वासन

Offensive comments on selfie, Shehzad has not been arrested yet
एसएसपी से मिलते भाजपा विधायक - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को भाजपा विधायक दिनेश खटीक और सतवीर त्यागी ने परीक्षितगढ़ के सैकड़ों लोगों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचकर इस प्रकरण में गहरी नाराजगी जतायी थी। यहां तक कहा था कि अब हमारी सरकार में भी ऐसा गुंडाराज चलेगा क्या। अपहरण का आरोपी शहजाद हाईकोर्ट तक पहुंच गया और पुलिस उस तक नहीं पहुंच पाई, जबकि इलाके में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति है। एसएसपी ने आश्वस्त किया था कि आरोपी शहजाद महिला के साथ पांच मई को हाईकोर्ट में पेश हुआ था। लेकिन अभी हाईकोर्ट से कॉपी डाक द्वारा हमें नहीं मिली। शहजाद और महिला ने शादी करना बताया है। महिला की दूसरी शादी उसके परिजनों द्वारा जबरन करना बताया है। शहजाद पुलिस पर जानलेवा हमले के मुकदमे में भी वांछित है। उसकी तलाश जारी है। 

बजरंग दल में आक्रोश
बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक बलराज डूंगर का कहना है कि फेसबुक पर इस तरह से भावनाएं भड़काने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भगवा रंग की रक्षा के लिए लाखों करोड़ों कार्यकर्ता खड़े हैं। पुलिस को चाहिए कि वह अपहरण के आरोपी और इस तरह आपत्तिजनक कमेंट्स करने वालों को जल्द गिरफ्तार करे। नहीं तो बजरंग दल आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

सिस्टम नहीं पकड़ पा रहा
शहजाद के एफबी एकाउंट से 19 मई को यह सेल्फी अपलोड की गई, उसमें उसके साथ अपहृत नवविवाहिता का होना बताया गया। इस सेल्फी का बैकग्राउंड अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर का दिखाई दे रहा है। सेल्फी पर शहजाद के एफबी फ्रेंड्स ने कई कमेंट्स किए। किसी में इसे सुपरहिट जोड़ बताया तो किसी ने लिखा कि प्यार की जीत। एक एफबी फ्रेंड ने आपत्तिजनक कमेंट किया कि ‘दुपट्टा तो भगवा है’ तो एक ने शहजाद को शेर की संज्ञा दे डाली। यही नहीं, नवविवाहिता की बिरादरी की कुछ फेसबुक फ्रेंड्स ने भी इस पर कमेंट्स किए हैं। शहर के एक नेता की टाइमलाइन पर भी शहजाद ने यह सेल्फी शेयर की। लेकिन उसके बावजूद भी साइबर सेल और सर्विलांस सिस्टम कुछ नहीं कर पा रहा है।

आठ युवक हिरासत में

Offensive comments on selfie, Shehzad has not been arrested yet
फाइल फोटो

पुलिस अफसरों ने रविवार को बताया कि एफबी पर शहजाद की सेल्फी पर कमेंट्स करने वाले आठ युवकों को परीक्षितगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। शहजाद की गिरफ्तारी को लेकर एसपी क्राइम शिवराम यादव के नेतृत्व में पुलिस की चार टीमें लगी हैं। साइबर सेल और सर्विलांस की टीम भी अलग से काम कर रही है। 

अभी तक की जांच में सामने आया है कि शहजाद के किसी साथी ने फोटो फेसबुक पर शेयर किए हैं। साइबर सेल के साथ एसपी क्राइम खुद मामले को देख रहे हैं। पूरे मामले में पुलिस टीमें लगी हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - राजेश पांडेय, एसएसपी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed