फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There is such a tradition in the city of Meerut that the effigy of Ravana stands after drinking alcohol

शहर में ऐसी परंपरा: शराब पीकर खड़ा होता है रावण का पुतला, कारीगरों का ये कहना...

Thu, 14 Oct 2021 07:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Oct 2021 07:38 PM IST
सार

मेरठ शहर में विभिन्न परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इसके पीछे कोई तर्क नहीं है, लेकिन मानने वाले इसे मानते हैं। वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है। रावण के पुतले को खड़ा करने से पूर्व उसके मुंह में और जिस स्थान पर उसे खड़ा किया जाना है, वहां शराब डालते हैं। 

विज्ञापन
There is such a tradition in the city of Meerut that the effigy of Ravana stands after drinking alcohol
रावण - फोटो : amar ujala

विस्तार

रावण को आसुरी शक्ति, असत्य का प्रतीक मानकर दशहरे के दिन जलाया जाता है। मेरठ शहर में मान्यता है कि बिना शराब पिए रावण का पुतला भी श्रीराम के सामने मैदान में खड़ा नहीं हो सकता। कारीगर रावण के पुतले को खड़ा करने से पहले उस जमीन के हिस्से में और उसके मुंह में शराब डालते हैं।

विज्ञापन


शहर में विभिन्न परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इसके पीछे कोई तर्क नहीं है, लेकिन मानने वाले इसे मानते हैं। छावनी रामलीला कमेटी के महामंत्री गणेश अग्रवाल ने बताया कि मैदान में तीन पुतले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के खड़े किए जाते हैं। वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है। रावण के पुतले को खड़ा करने से पूर्व उसके मुंह में और जिस स्थान पर उसे खड़ा किया जाना है, वहां शराब डालते हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद ही वह पुतला खड़ा हो पाता है। कारीगरों का मानना है कि अगर पुतले को शराब न पिलाई जाए तो वह मैदान में खड़ा नहीं हो पाता है। कई बार पिछले को बिना शराब पिलाई खड़ा करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कवायद: यूपी में हॉट एयर बैलून से रोमांचक हवाई सफर का मजा ले सकेंगे पर्यटक, यहां चल रहीं तैयारियां

बताया गया कि अन्य रामलीला में भी इसी प्रक्रिया को अपनाया जाता है। विशाल पुतला खड़ा करने से पूर्व उसे शराब पिलाना आवश्यक मानते हैं। शहर रामलीला कमेटी की मीडिया प्रभारी संजीव गुप्ता ने बताया कि सभी रामलीला में रावण के पुतले को शराब पिलाने की परंपरा है। यह कार्य पुतला निर्माण करने वाले कारीगरों के द्वारा ही किया जाता है।

यह भी पढ़ें: कैसे हो डेंगू से मुकाबला: जांच किट ही नहीं, बागपत के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भटक रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed