{"_id":"5fc9386f8ebc3e9bc567d202","slug":"there-is-still-a-chance-of-admission-in-honors-courses-city-news-mrt5139397159","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर्स कोर्सों में अभी भी प्रवेश का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनर्स कोर्सों में अभी भी प्रवेश का मौका
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस के ऑनर्स कोर्सों में छात्र-छात्राओं के लिए अभी भी दाखिले का मौका है। इन कोर्सों में कई सीटें खाली हैं। कैंपस में ऑनर्स कोर्स समेत स्नातक के कुल आठ कोर्सों में दाखिला लिए जा सकते हैं।
सीसीएसयू कैंपस बीकॉम ऑनर्स में अभी तक 139 दाखिले हुए हैं, जबकि 160 सीटें हैं। बीएससी केमेस्टी ऑनर्स में 60 सीटें हैं, लेकिन 56 सीटों पर दाखिले हुए हैं। बीए हिंदी ऑनर्स में 40 सीटें हैं, इनमें से महज छह सीटों पर ही प्रवेश हुए हैं। वहीं बीएससी फूड माइक्रोबायलॉजी सेफ्टी एंड क्वालिटी कंट्रोल कोर्स में 30 सीटों में से 18 पर दाखिले हुए हैं। बीजेएमसी में 80 सीटों पर महज 32 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। बीबीए में 80 सीटें हैं, जिनमें से 43 सीटें भर गई हैं। ऐसे में इन कोर्सों में अभी भी दाखिले का मौका है। हालांकि पांच वर्षीय बीए-एलएलबी में सभी 60 सीटें भर चुकी हैं।
जो नए छात्र-छात्राएं पंजीकरण कर रहे हैं, वे भी इन विभागों में ऑफरलेटर जमा करने के बाद मेरिट में नाम आने पर दाखिला ले सकते हैं। वहीं, कैंपस-कॉलेजों में जिन छात्र-छात्राओं ने अभी तक भी रजिस्ट्रेशन नहीं किए थे, उनको सात दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन का अंतिम मौका दिया गया है।
विज्ञापन
पीजी में भी कैंपस कोर्सों की काफी मांग
मेरठ। पीजी कोर्सों में कैंपस में दाखिला लेने में विद्यार्थी काफी रुचि दिखा रहे हैं। पीजी में सीटों के चार से पांच गुना तक पंजीकरण हो चुके हैं। कैंपस में संचालित सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिएन्सी इन फ्रेंच कोर्स के लिए 51 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया है। सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिएन्सी इन रशियन कोर्स के लिए 45, डिप्लोमा इन फ्रेंच लैंग्वेज के लिए एक और डिप्लोमा इन रशियन लैंग्वेज के लिए दो छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है।
तीन वर्षीय एलएलबी में अब तक सबसे ज्यादा 27,660 विद्यार्थियों ने अवेदन किया है। वहीं एमए में 14541 और एमए सीबीसीएस कैंपस के लिए 287 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। वहीं, एमकॉम में कॉलेजों में 7961 और कैंपस में संचालित सीबीएसी एमकॉम के लिए 39 पंजीकरण हुए हैं। इसके अलावा कॉलेजों में एमएससी में 11294 एवं कैंपस में एमएससी सीबीसीएस के लिए 572 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए हैं। इन सभी कोर्सों में भी रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि सात दिसंबर है। नौ दिसंबर को इनकी पहली मेरिट जारी होगी।