{"_id":"68055833a6238cfe4d013549","slug":"there-is-no-trace-of-the-missing-youth-from-village-mandhiyai-even-on-the-second-day-sardana-news-c-44-1-smrt1055-107898-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: मॉन्टफोर्ट प्रीमियर लीग का शुभारंभ सरधना विधायक अतुल प्रधान ने फीता काटकर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मॉन्टफोर्ट प्रीमियर लीग का शुभारंभ सरधना विधायक अतुल प्रधान ने फीता काटकर किया
Mon, 21 Apr 2025 01:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
सरधना। संत चार्ल्स इंटर कॉले में मान्टफोर्ट प्रीमियर लीग का शुभारंभ करते विधायक अतुल प्रधान। आय
सरधना के सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान में मॉन्टफोर्ट प्रीमियर लीग का शुभारंभ सरधना विधायक अतुल प्रधान, डॉ. महेश सोम, अनस ठाकुर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
विज्ञापन
उद्घाटन मैच सनराइज सरधना और कालंद वॉरियर्स के बीच हुआ। इसमें कालंद वॉरियर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। सरधना सनराइज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में ऑलआउट होकर 125 रन का लक्ष्य कालंद वॉरियर्स को दिया।
विज्ञापन
कालंद वॉरियर्स ने 10 ओवर में बिना विकेट खोए लक्ष्य को आसानी से पा लिया। कालंद वॉरियर्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज शिबली और साहिल सिद्दीकी ने अर्द्धशतक लगाए।
विज्ञापन
टूर्नामेंट में ब्रदर चाको, इरफान, जावेद सिद्दीकी, आगा अली शाह, असद गालिब, दीपक शर्मा, अलीम अंसारी, हाजी खालिद, महबूब अंसारी, अशरफ राणा, इकराम अंसारी, सलीम अंसारी, हाजी तैय्यब, मेहराज अंसारी, इरशाद मिर्जा, आफताब अंसारी, अनीश पहलवान, हाजी तराबुद्दीन अंसारी रहे। संचालन शाहवेज अंसारी ने किया और रेफरी गुलफाम मलिक व शिवम शर्मा रहे।