{"_id":"667c870ea8e0847b09012767","slug":"there-is-no-table-tennis-court-in-the-stadium-players-yearn-for-facilities-meerut-news-c-26-1-smrt1048-123472-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्टेडियम में टेबल टेनिस का कोर्ट नहीं, सुविधाओं को तरसे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्टेडियम में टेबल टेनिस का कोर्ट नहीं, सुविधाओं को तरसे खिलाड़ी
विज्ञापन
शामली। जिले में दो मिनी स्टेडियम हैं, लेकिन दोनों स्टेडियम में टेबल टेनिस के लिए कोर्ट नहीं है। टेबल टेनिस के लिए कोच भी करीब साल से ही नियुक्त हो पाए हैं। स्टेडियम में कोर्ट न होने के कारण वीवी पीजी कॉलेज में टेबल टेनिस मेंं युवा कॅरिअर बनाने के लिए पसीना बहा रहे हैं। सुविधाएं न होने से खिलाड़ी अभ्यास करने के लिए बाहर जाने को विवश हैं।
जिले के खिलाड़ी खेलों में अपना कॅरिअर बना रहे हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ियों को बाहर दूसरे जिलों व राज्यों में जाना पड़ता है। जिले के युवक व युवतियां अन्य खेलों के साथ टेबल टेनिस में भी अपना कॅरिअर बनाने के लिए पसीना बहा रहे हैं, लेकिन यहां पर पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पा रही है।
हाल ये है कि जिले में शहीद उधम सिंह व जसाला दो मिनी स्टेडियम तो बने हैं, लेकिन टेबल टेनिस के लिए कोर्ट नहीं है। कोच की व्यवस्था भी पिछले साल ही हुुई है। ऐसे में ज्यादातर खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बाहर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
टेबल टेनिस कोच व जिला उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी ने बताया कि स्टेडियम में कोर्ट नहीं है। इस वजह से खिलाड़ियों के लिए वीवी पीजी कॉलेज में व्यवस्था की गई है। उनका कहना है कि उनकी नियुक्ति पिछले साल ही हुई है। भैंसवाल में नया स्टेडियम बनने पर खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगीं।
ये बोले खिलाड़ी :
- खिलाड़ी अर्जुन ने बताया कि टेबल टेनिस के लिए स्टेडियम में कोर्ट तक नहीं है। खिलाड़ियों के लिए सुविधा नहीं है। अगर सुविधा मिले तो युवा खेल के दम पर अपना भविष्य संवार सकते हैं। यहां सुविधाएं न होने से ज्यादातर खिलाड़ी बाहर ही अभ्यास करते हैं।
खिलाड़ी अंकित ने बताया कि जिला बने हुए 13 साल हो गए, लेकिन खिलाड़ियों के लिए अभी तक स्टेडियम तक की सुविधा नहीं है। स्टेडियम बने और खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध हों जिससे युवा अपना भविष्य बना सकते हैं। टेबिल टेनिस को लेकर भी युवाओं में रुझान है। शासन को जिला स्तर पर खिलाड़ियों को सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए।
....