फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There is no connection of kanpur kidney issue

किडनी कांड: अल्फा अस्पताल के प्रबंधन ने डॉ. अफजाल और वैभव से किया किनारा

Sun, 05 Apr 2026 03:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
There is no connection of kanpur kidney issue
अस्पताल
मेरठ। कानपुर में किडनी के काले कारोबार में शामिल मेरठ के तीन डॉक्टर डॉ. अफजाल, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अमित और डॉ. वैभव मुद्गल अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। ये तीनों डॉक्टर मंगल पांडेय नगर स्थित अल्फा हॉस्पिटल से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। मामला सामने आने पर सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया की ओर से अल्फा अस्पताल को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया था। शनिवार को अस्पताल प्रबंधन ने पूरे मामले से पल्लू झाड़ते हुए दोनों चिकित्सकों से किसी भी तरह का रिश्ता होने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

सीएमओ ने शनिवार को बताया कि अब कानपुर में खुले किडनी प्रकरण पर अस्पताल प्रबंधन से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया था। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में किसी भी तरह की संलिप्तता से इन्कार किया है। अस्पताल प्रबंधक ने कहा है कि इस मामले से अस्पताल का कोई लेना-देना नहीं है। वैसे, इस अस्पताल पर पहले भी लापरवाही के गंभीर आरोप लगते रहे हैं। ऐसे ही एक मामले की शिकायत पर सीएमओ ने पिछले वर्ष 28 नवंबर को अल्फा हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

सीएमओ ने उस दौरान गाजियाबाद निवासी हरद्वारी लाल की शिकायत पर यह कार्रवाई की थी। हरद्वारी लाल का आरोप था कि उनके बेटे मुकेश कुमार को लकवा का इलाज कराने के लिए 15 नवंबर 2025 को मेडिकल कॉलेज लाया गया था। अगले दिन अज्ञात एंबुलेंस चालक ने उन्हें अल्फा हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। चालक ने 20 से 25 हजार रुपये में इलाज का वादा किया था। अस्पताल में उनसे 90 हजार रुपये जमा कराए थे। इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




तब सीएमओ कटारिया ने अस्पताल का पंजीकरण निलंबित कर दिया था। सीएमओ ने बताया कि पूरे मामले में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट एफआर लगा दी थी। इसके बाद पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने उस समय अस्पताल का लाइसेंस बहाल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed