फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There is no check on electricity theft in Pashchimanchal

पश्चिमांचल में बिजली चोरी पर नहीं लग रहा अंकुश

Sun, 03 Aug 2025 08:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
There is no check on electricity theft in Pashchimanchal
मेरठ। पश्चिमांचल में बिजली और विजिलेंस टीमों की कार्रवाई के बावजूद बिजली चोरी पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है। पश्चिमांचल के 14 जिलों में हर महीने अनुमान के मुताबिक 115 करोड़ की बिजली चोरी हो रही है। राज्य उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने पश्चिमांचल में बिजली चोरी को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने इस संबंध में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन को भी पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि पश्चिमांचल में बिजली चोरी और लाइन लॉस मुद्दा बन रहा है। पश्चिमांचल में बिजली चोरी रोकने को पीवीवीएनएल प्रबंधन विभिन्न जिलों के 22 हाइलॉस फीडरों को चिह्नित कर बिजली और विजिलेंस टीमें स्थानीय पुलिस के साथ चेकिंग अभियान चला रही है, बावजूद इसके बड़ी सफलता नहीं मिल रही। पीवीवीएनएल अफसरों के दावे को मानें तो अभियान में कार्रवाई के बाद दस से 15 फीसदी लाइन लॉस और बिजली चोरी में कमी आई है। उन्होंने बिजली चोरी रोकने के लिए पीवीवीएनएल प्रबंधन को ठोस योजना बनाकर कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed