फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Then the mood changed after 25 seasons

25 के बाद मौसम का फिर बदलेगा मिजाज, बारिश के भी पूरे आसार

Tue, 24 Jan 2017 01:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 24 Jan 2017 01:59 PM IST
विज्ञापन
Then the mood changed after 25 seasons
फिर बढ़ेगी ठंड

मौसम का मिजाज सोमवार को एक बार फिर बदल गया। कई दिन से चल रही ठंडी हवा से लोगों को राहत मिली। दिन में धूप अच्छी रही। इससे दिन का तापमान भी चढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार 25 जनवरी से मौसम एक बार फिर करवट लेगा। बारिश होने के साथ ही लोगों को फिर से ठंड का एहसास होगा।

विज्ञापन

 
मौसम में उतार चढ़ाव के बीच सोमवार को दिन का पारा सामान्य से भी अधिक पहुंच गया। सर्दी से दिन में राहत रही। चटक धूप का शहरवासियों ने आनंद लिया। पारा चढ़ा तो रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर पहुंच गया। इससे लोगों को सर्दी का अहसास कम रहा। कई दिन से चल रही शीतलहर की गति भी धीमी रही। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 83 और न्यूनतम आर्र्दता 45 प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि मंगलवार को भी मौसम साफ रहेगा। दिन का तापमान बढे़गा। दोपहर बाद आसमान पर बादल भी दिख सकते है। रात का तापमान स्थिर रहेगा। 25 जनवरी से फिर मौसम में बदलाव दिखाई देगा। बारिश के साथ ठंड के भी बढ़ने के आसार हैं। 
विज्ञापन


बारिश के साथ ही ठंड बढ़ने के आसार बने
कोहरे में लेट हुई संगम एक्सप्रेस की चाल नहीं सुधर पा रही है। रविवार को संगम एक्सप्रेस जहां पांच घंटे की देरी से सिटी से पहुंची थी वहीं सोमवार को यह ट्रेन आगमन समय से आठ घंटे लेट होकर शाम करीब तीन बजे पहुंची। हालांकि सिटी स्टेशन रेल प्रशासन ने इसे इलाहाबाद के लिए राइट टाइम रवाना कर दिया। वहीं नौंचदी एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से सुबह दस बजे पहुंची। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि संगम के दो रैक में से एक रैक ज्यादा देरी से पहुंचता है। इसकी सूचना अधिकारियों को दी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed