{"_id":"6ac132ac9a826e70bd035027","slug":"theft-worth-lakhs-after-locks-of-two-shops-are-broken-in-kharkhoda-meerut-news-c-73-1-smrt1029-108919-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खरखौदा में दो दुकानों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खरखौदा में दो दुकानों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
खरखौदा में ज्वेलर्स की दुकान पर हुई चोरी के बाद जांच करने पहुंची फोरेंसिक टीम (व्यापारी)
ज्वेलर्स से 60 ग्राम सोना, पांच किलो चांदी और तीन लाख नकद ले गए चोर, किराना की दुकान भी खंगाली
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। कस्बे में कौल रोड पर शुक्रवार रात चोरों ने छत के रास्ते गैलरी में पहुंचकर आमने-सामने स्थित दो दुकानों के ताले तोड़ दिए। चोर श्री श्याम गोगाजी ज्वेलर्स से करीब 60 ग्राम सोना, पांच किलो चांदी के आभूषण और करीब तीन लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए। इसके अलावा श्री श्याम किराना स्टोर से भी काफी सामान चोरी किया गया। चोरों ने ज्वेलर्स की तिजोरी काटने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। शनिवार सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
कस्बा खरखौदा निवासी पल्लव अग्रवाल की कौल रोड पर दोनों दुकानें हैं। शुक्रवार रात चोर छत के रास्ते जीने के गेट तक पहुंचे और ताला तोड़कर गैलरी में दाखिल हो गए। इसके बाद दोनों दुकानों को निशाना बनाया। ज्वेलर्स की अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवर और नकदी निकाल ली। तिजोरी को काटने का प्रयास भी किया गया, लेकिन चोर उसे खोल नहीं सके।
-- -
सुबह दुकान पहुंचने पर चला चोरी का पता
शनिवार सुबह करीब 10 बजे पल्लव अग्रवाल दुकानों पर पहुंचे। ताले टूटे और अंदर सामान बिखरा देखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और दुकानों व आसपास से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। सीओ किठौर दिव्य ज्योति राय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
थाने से 100 मीटर दूर वारदात:- दोनों दुकानें खरखौदा थाने से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित हैं। कौल रोड पर घटनास्थल के आसपास अधिकतर समय पुलिस पीकेट मौजूद रहती हैं। इसके बावजूद चोरों ने रात में बेखौफ होकर दो दुकानों के ताले तोड़ दिए। व्यापारियों में पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रोष है।उन्होंने रात में बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है। पुलिस दोनों दुकानों में चोरी के तरीके और चोरों के आने-जाने वाले रास्तों की जांच कर रही है।
सीओ किठौर विश्वज्योति राय ने बताया कि उन्होंने दुकानदार पल्लव अग्रवाल की तहरीर पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। खुलासे के लिए पुलिस तीन टीम लगाई गई है। जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।
-- -- -- -- -- --