फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Theft of lakhs by breaking the lock of a closed house

Meerut News: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Fri, 19 May 2023 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs by breaking the lock of a closed house
मेरठ। लिसाड़ी गेट के मजीद नगर में बदमाशों ने बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी, जेवर समेत करीब तीन लाख का सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने घटना की छानबीन की। मजीद नगर निवासी महिला ईरम ने तहरीर में बताया कि वह बुधवार को मकान का ताला लगा कर मायके लक्खीपुरा गई थी। देर रात बदमाशों ने मेन गेट का ताला तोड़कर सेफ अलमारी में रखे 15 हजार रुपये की नगदी, सोने के जेवर समेत तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। सूचना मिलने पर जब महिला मौके पर पहुंची तो सेफ का ताला टूटा हुआ देख उसके होश उड़ गए। उसने यूपी 112 कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीओ कोतवाली अमित राय ने बताया कि केस दर्ज कर चोरोंं की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

-----------

सीसीटीवी में दिखा बदमाश, पांच मिनट बाद पुलिस ने पकड़ा

मेरठ। जागृति विहार निवासी रमेश चंद्र शर्मा पत्नी सुजाता के साथ 14 मई को गौतमबुद्धनगर गए थे। उन्होंने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे हैं और उनका लिंक मोबाइल से जोड़ा हुआ है। 18 मई की आधी रात तीन बजे उनके मोबाइल पर सीसीटीवी में एक व्यक्ति घर में घुसकर अलमारी से सामान चोरी करता दिखा। उन्होंने सूचना पुलिस को दी तो पांच मिनट में मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंच गई और बदमाश को पकड़ लिया। उसकी पहचान दीपक कश्यप निवासी हमीरपुर के रूप में हुई। उसने बताया कि वह घरों के बाहर घूमकर देखता था कि किस दरवाजे पर अखबार पड़े हुए हैं। उसने रमेश शर्मा के गेट पर अखबार पड़े देखे तो समझ गया कि परिवार बाहर गया है। वह रात को ताले तोड़कर घर में घुस गया और अलमारी में रखे दस हजार रुपये, आधार कार्ड, तीन नेकलस, सोने के कंगन, झुमकी चोरी कर ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दस हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने बताया कि मेडिकल पुलिस को तीन बजे सूचना मिली और पांच मिनट में पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी ने चोरी की कई घटनाओं को कबूल किया है। वह नाली को भी देखता कि सूखी है या गीली, इससे अंदाजा लगाता था कि घर में कोई है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article