{"_id":"60e21c858ebc3ebf587e7de9","slug":"theft-gang-treced-of-mp-meerut-news-mrt5458917145","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में चोरी करने वाला गैंग बेनकाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में चोरी करने वाला गैंग बेनकाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह में चोरी करने वाला गैंग बेनकाब, तीन दबोचे
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने शादी समारोह में चोरी करने वाले मध्य प्रदेश के गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने 20 जून को ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के एक मंडप में वारदात की थी। कुछ माल भी बरामद किया गया है।
इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया कि20 जून को भगवतपुरा निवासी इंद्रजीत की बेटी की बारात ब्रह्मपुरी स्थित विवाह मंडप में आई थी। यहां पहुंचते ही वर पक्ष ने वधू पक्ष को जेवरात का बैग सौंप दिया। कुछ देर बाद ही बैग के चोरी होने का शोर मच गया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरों से जांच की गई। पुलिस ने कुछ मोबाइल भी सर्विलांस पर लगाए।
रविवार को पुलिस ने माधवपुरम से घेराबंदी कर चिंटू पुत्र सुमेर सिंह निवासी गुलखेड़ी जाट खेड़ी थाना बोडा तहसील पचौर जिला राजगढ़ (मध्य प्रदेश), सचिन पुत्र रणधीर सिंह निवासी गुलखेड़ी थाना बोडा तहसील पचौर जिला राजगढ़ (मध्य प्रदेश) व अजय पुत्र चिंटू निवासी गुलखेड़ी थाना बोडा जनपद राजगढ़ (मध्य प्रदेश) को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
सख्ती से पूछताछ में उन्होंने विवाह मंडप में हुई चोरी का खुलासा किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि 20 से 25 लोगों का गैंग अलग-अलग राज्यों में पहुंचता है और शातिर तरीके से वारदात कर फरार हो जाता है। 20 जून को भी इस गैंग ने बैग उड़ाया था और उसी दिन बरामद माल को मध्य प्रदेश अपने साथियों के साथ रवाना कर दिया। सीओ अमित राय ने बताया कि यह गैंग शादी समारोह को ही टार्गेट करता है। अच्छे कपड़े पहनकर यह शादी समारोह में पहुंच जाते हैं और फिर ऐसे व्यक्ति को पास पहुंचते हैं जिससे माल की अधिक उम्मीद होती है।