फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The youth of another community forcibly caught the hand of the girl, beating

दूसरे समुदाय के युवक ने जबरन पकड़ा छात्रा का हाथ, बखेड़ा, जमकर धुनाई

Thu, 05 Oct 2017 11:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 05 Oct 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
The youth of another community forcibly caught the hand of the girl, beating
छात्रा का हाथ पकड़ा

मेरठ में सूरजकुंड पार्क के पास छेड़छाड़ को लेकर बखेड़ा हो गया। दूसरे समुदाय के युवक ने सरेआम छात्रा का हाथ पकड़ लिया और मोबाइल नंबर मांगने लगा। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़कर धुन डाला।

विज्ञापन


नौचंदी थाना क्षेत्र के फूलबाग कॉलोनी निवासी एक छात्रा कक्षा 11 में पढ़ती है। सोमवार सुबह वह अन्य छात्राओं के साथ कॉलेज से घर जा रही थी। सूरजकुंड पर एक युवक उसका पीछा करने लगा, जबकि कुछ दूरी पर एक्टिवा लिए एक अन्य युवक खड़ा था। जिसके बाद आरोपी युवक ने छात्रा से सरेआम छेड़छाड़ कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। छात्रा ने भी चप्पल से जमकर खबर ली। इस बीच युवक का दूसरा साथी एक्टिवा लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


पढ़ें : पांच साल की मासूम से बलात्कार, पब्लिक ने आरोपी को जमकर धुना

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी उसका कई दिन से पीछा कर रहा था

The youth of another community forcibly caught the hand of the girl, beating
पुलिस मौके पर पहुंची

हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर सिविल लाइन धीरज शुक्ला पहुंच गये और मामले की जानकारी ली। छात्रा ने बताया कि आरोपी उसका कई दिन से पीछा कर रहा था। कभी पर्ची फेंकता तो कभी मोबाइल नंबर मांगता था। वहीं आरोपी के दूसरे समुदाय का होने का पता चलने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। बाद में छात्रा के परिजनों ने थाने में तहरीर देने से इनकार कर दिया। आरोपी के पक्ष में कुछ लोग पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें फटकार कर भगा दिया।

हाथ में बंधा था कलावा, नाम बताया जावेद
आरोपी ने मौके पर पकड़े जाने के बाद अपना नाम पहले सुधीर बताया। इस पर कुछ लोगों को शक हुआ तो उसे पीटना शुरू कर दिया। युवक ने हाथ में भी कलावा बंधा हुआ था। बाद में युवक ने पुलिस को अपना नाम फैसल बताया, कुछ देर बाद आसिफ बताने लगा। थाने में जैसे ही पुलिस ने युवक से सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि युवक जावेद निवासी सूरजकुंड है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन का कहना है कि आरोपी के खिलाफ शांतिभंग में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed