पांच साल की मासूम से बलात्कार, पब्लिक ने आरोपी को जमकर धुना
बागपत में बड़ौत कोतवाली के एक मोहल्ले की पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और अन्य किशोरी से अश्लील हरकतें की गई। लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों मासूमों का अस्पताल में मेडिकल कराया है।
बड़ौत नगर के एक मोहल्ले में बुधवार को शाम के समय पांच वर्षीय और 14 वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोस का ही एक युवक उनको बहला-फुसलाकर एक सुनसान स्थान पर ले गया। वहां पर पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म किया और दूसरी बच्ची के अश्लील हरकतें कीं। बच्ची के चिल्लाने पर वहां से गुजर रहे लोगों ने उसको देख लिया और शोर मचा दिया। लोगों को अपनी तरफ आता देखकर आरोपी भागने लगा।
पढ़ें : बलात्कार : बच्ची को दर्द से बिलखता देख... भड़का जनाक्रोश, आरोपी को धुना
आरोपी युवक की जमकर धुनाई
मोहल्ले के लोगों ने इकट्ठे होकर आरोपी युवक को पीछा कर पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। छोटी बच्ची के परिजनों ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों लड़कियों का अस्पताल में मेडिकल कराया। कोतवाल हरेराम यादव ने बताया पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी नीरज को कोर्ट में पेश किया।
वहां से उसको जेल भेजा गया है। लड़की का मेडिकल करा दिया गया। उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके आधार पर कार्रवाई होगी। उधर, आरोपी नीरज ने जेल जाते समय कहा आरोप झूठा है। उसे तो केस में साजिश के तहत फंसाया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/