{"_id":"6a9ebbb590a73fdf6d0bd3f6","slug":"the-young-womans-body-was-found-hanging-from-the-fan-in-the-room-meerut-news-c-72-1-mct1011-158976-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: युवती का शव कमरे में पंखे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: युवती का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
विज्ञापन
- माधवपुरम सेक्टर तीन में युवती ने दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर-3 में सोमवार सुबह युवती इलमा (18) का शव घर के कमरे में पंखे से दुपट्टे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिवार का रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
माधवपुरम सेक्टर-3 निवासी इरफान ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी इलमा मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। रात को खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य अपने कमरे में चले गए थे। सोमवार सुबह वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजन कमरे की ओर गए। यहां उन्होंने देखा कि इलमा का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। यह देखते ही परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। फोरेंसिक टीम ने घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए। सीओ बृह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- --