फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The young man committed suicide by making a video call to his wife who

Meerut News: मायके गई पत्नी से वीडियो कॉल कर युवक ने दी जान

Sat, 26 Oct 2024 03:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by making a video call to his wife who
मुजफ्फरनगर व अन्य के लिए...
विज्ञापन

परिजन ने कार्रवाई से इन्कार कर नहीं कराया शव का पोस्टमार्टम
विवाद होने पर पत्नी से कहा फंदा लगाकर कर रहा हूं खुदकुशी
संवाद न्यूज एजेंसी


दौराला। थाना क्षेत्र के भराला गांव के आकाश (22) ने बृहस्पतिवार देर रात मुजफ्फरनगर स्थित मायके गई पत्नी पूजा को वीडियो कॉल करने के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन परिजन ने इस मामले में कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसके बाद परिजन ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आकाश ने जान देने से पहले वीडियो कॉल पर पत्नी को खुदकुशी करने की जानकारी दे दी थी।
भराला निवासी आकाश अपने पिता राकेश के साथ ही आर्याव्रत अस्पताल में काम करता था। कुछ दिन पूर्व पिता-पुत्र ने गैस चूल्हा बनाने का खुद का काम शुरू कर लिया था। आकाश की लगभग छह माह पहले मुजफ्फरनगर के मीरापुर क्षेत्र निवासी पूजा से शादी हुई थी। करवा चौथ पर पूजा आकाश के साथ मायके गई थी। आकाश वहां से लौट आया था लेकिन पूजा अभी मायके मेें ही थी। बृहस्पतिवार रात लगभग साढ़े 11 बजे खाना खाने के बाद आकाश ऊपरी मंजिल पर अपने कमरे में सोने चला गया था। अन्य परिजन निचली मंजिल पर सो गए। रात में आकाश ने पत्नी को वीडियो कॉल की।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि किसी बात पर विवाद होने पर आकाश ने पत्नी से कहा कि वह फंदा लगाकर जान दे रहा है और उसने वीडियो कॉल काट दी। पूजा ने तुरंत अपने देवर अमन को फोन कर इसकी जानकारी दी। अमन दौड़कर भाई आकाश के कमरे में पहुंचा तो उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने शव नीचे उतारा। शुक्रवार को आकाश की पत्नी थाने पहुंची और मामले की जानकारी पुलिस को दी। महिला के साथ पुलिस गांव पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने लिखित में कोई भी कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। जिस पर बिना पोस्टमार्टम शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed