फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The young man committed suicide by hanging himself when he was not able to get married

शादी नहीं होने पर युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Sat, 10 May 2025 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself when he was not able to get married
सरूरपुर (मेरठ)। गांव रामपुर मोती के जंगल में शहतूत के पेड़ पर करनावल निवासी रोहित शर्मा (35) का फंदे पर लटका हुआ शव मिला। खेत में काम करने के गए किसानों ने पेड़ पर शव लटका होने की सूचना सरूरपुर पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि शादी नहीं होने के कारण युवक ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव रामपुर मोती क किसान शुक्रवार सुबह खेत में काम करने के लिए गए थे। इसी बीच किसानों ने जंगल में शहतूत के पेड़ पर फांसी पर लटका हुआ शव देखा। इसके बाद किसानों ने शव की सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रोहित की शादी नहीं हुई थी, वह इससे परेशान रहता थ। वह अक्सर घर के बाहर ही रहता था। लेकिन शाम को वह घर वापस आ जाता था। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया है कि युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। यह भी बताया गया है कि युवक शादी नहीं होने से परेशान था, इसी कारण उसने आत्महत्या की है। पुलिस अभी जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed