{"_id":"6a33f2115c94361c6f098a6d","slug":"the-workers-staged-a-protest-by-taking-out-a-procession-meerut-news-c-76-1-smrt1039-108162-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: श्रमिकों ने जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: श्रमिकों ने जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया
विज्ञापन
- पुरानी पेंशन बहाल करने, वेतन विसंगतियां दूर करने की मांगें उठाईं
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर बृहस्पतिवार को जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रमिकों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। सभी श्रमिक चौधरी चरण सिंह पार्क में एकत्र हुए और हाथों में संगठन के झंडे-बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा।
जिला अध्यक्ष विनय शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे श्रमिकों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, वेतन विसंगतियां दूर करने, परिवहन सहित विभिन्न विभागों में रिक्त एवं मृतक आश्रित पदों पर नियुक्ति करने, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने, ई-रिक्शा व ऑटो चालकों के लिए स्टैंड उपलब्ध कराने और बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग की।
इसके अलावा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को समय पर वेतन, ईएसआई-पीएफ का लाभ दिलाने और ठेकेदारी व्यवस्था में होने वाले शोषण पर रोक लगाने और रेहडी-पटरी कारोबारियों के स्थायी पुनर्वास की मांग भी की गई। परिवहन विभाग से श्रमिक नेता भारत भूषण ने कहा कि परिवहन कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा। शुगर फेडरेशन से जुड़े राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र ने शुगर वेज बोर्ड और न्यूनतम वेतनमान लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शन में संजय, संजीव महावत, अनुज शर्मा, उमेश शर्मा, अरविंद, विपिन, कुशलपाल, निरंकार, अपूर्व चौधरी, विजय आदि मौजूद रहे।